फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather in varanasi experiences its coldest October in 150 years temperature drops by 10 degrees in two days

मौसम: 150 साल में तीसरी बार अक्तूबर में सबसे ठंडी रही काशी, दो दिन में 10 डिग्री गिरा तापमान

Sat, 31 Oct 2026 12:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 31 Oct 2026 12:57 AM IST
सार

वाराणसी में दो दिन से लगातार बारिश होने के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार को काशी का अधिकतम पारा सिर्फ 22.6 डिग्री रहा। वहीं 29 अक्तूबर 2015 को 19.6 डिग्री और 30 अक्तूबर 1972 को 21 डिग्री  तापमान था। 

विज्ञापन
Weather in varanasi experiences its coldest October in 150 years temperature drops by 10 degrees in two days
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में दो दिन की लगातार बारिश के बाद काशी का अधिकतम पारा सिर्फ 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9.1 डिग्री तक नीचे है। अक्तूबर में तीसरी बार काशी सबसे ज्यादा ठंडी रही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पिछले 150 साल में जब से भारत में मौसम के आंकड़ों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है तब से लेकर अब तक तीसरी बार अक्तूबर में इतना पारा गिरा है। दो दिन में यह 10 डिग्री नीचे आ चुका है। इससे पहले 29 अक्तूबर 2015 को 19.6 डिग्री और 30 अक्तूबर 1972 को 21 डिग्री तक तापमान आ गया था।

विज्ञापन


चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते बीते दो दिनों से पूर्वांचल में सबसे ज्यादा बारिश काशी में 50 मिलीमीटर तक हुई। जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग की ओर से काशी में अगले पांच दिनों तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। हालांकि गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

धान की कटाई-मड़ाई बंद, किसान हताश
बेमौसम बारिश के चलते धान की कटाई और मड़ाई बंद कर दी गई है। यह देख काशी के किसान काफी हताश हो गए हैं। धान की पकी फसलें पूरी तरह से लेट गईं हैं। फुहारे वाली बारिश के चलते दाने गीले हो गए हैं जो बारिश बंद होने के बाद खराब हो जाएंगे। इसके अलावा ज्वार, बाजरा, अरहर और सब्जियों की फसलों को भी नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन

अक्तूबर में तीसरी बार इतना ठंडा रहा सोनभद्र
पूर्वांचल के गाजीपुर, बस्ती, बलिया और फुर्सतगंज (अमेठी) में अक्तूबर महीने में अब तक का सबसे कम तापमान रहा। वहीं बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर और मेरठ के इतिहास में यह अक्तूबर का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। वाराणसी, झांसी, गोरखपुर और चुर्क (सोनभद्र) में तीसरा सबसे ठंडा दिन बन गया। प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी बारिश में अब कमी आ सकती है। वहीं सप्ताह भर में तापमान में पांच से सात डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है और रात के न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed