फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather

तूफान से ढहे मकान, गिरे पेड़, पूरे शहर

Mon, 11 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
weather
वाराणसी। रविवार रात करीब 8:30 बजे आए तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। 76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कई मकान ढह गए। इससे कई लोग घायल हो गए। पेड़ टूटकर गिरने से कई गाड़ियां भी टूट गईं और रास्ते भी अवरुद्ध हो गए। पूरे शहर की बिजली भी गुल हो गई। बाद में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश भी हुई।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और उमस के बाद रात करीब 8:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पहले धूल भरी आंधी शुरू हुई, फिर बिजली की चमक के साथ बारिश होने लगी। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर और ग्रामीण इलाकों में टिन शेड उड़ गए। जगह-जगह पेड़ गिर गए, जिससे कहीं गाड़िया दब गईं तो कहीं रास्ता बंद हो गया। बीएचयू पुलिस चौकी पर पेड़ गिरने से दो गाड़ियां दब गईं। बीएचयू चौकी इंचार्ज ने किसी तरह गाड़ियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

तूफान का कहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भेलूपुर थाना क्षेत्र में भदैनी में एक मकान गिर गया। इसमें दबने एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिवार के अन्य लोगों ने आसपास के मकानों में शरण ली है। उधर, सरैया भरौटी में यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़ मकान पर गिर गया। पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने बताया कि इससे मकान की छत टूट गई। मौके पर मौजूद लोग किसी तरह बचकर भागे। कैंट थाने के बगल में पुरानी बेकरी के टिन शेड पर नीम की डाल गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बेकरी में काम करने वाले एक व्यक्ति के कंधे में चोट लगी है। इसके अलावा अस्सी स्थित पुष्कर तालाब के पास पीपल का पेड़ गिरने से कुछ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सा में गिरा पेड़, घरों से बाहर निकले लोग
लक्सा में बरगद का एक विशालकाय पेड़ टूट कर गिर गया। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच र्गइं। एहतियातन आसपास के लोग मकानों से बाहर निकल आए। कैंट थाने के बगल में भी नीम का पेड़ गिर गया।
फसलों को भारी नुकसान
तूफान और झमाझम बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है। आम के बौर टूटकर गिर गए तो खेतों में रखी फसल भी बर्बाद हो गई। पहले बारिश से परेशान किसान अब इस तूफान से हुई बर्बादी से चिंतित हैं।
आज भी आंधी-बारिश के आसार
हवा की रफ्तार 76 किलोमीटर प्रति घंटे रही। जब भी 68 किलोमीटर से अधिक हवा की रफ्तार होती है तो वह तूफान की श्रेणी में आता है। अभी सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। -एसएन पांडेय, मौसम वैज्ञानिक

तूफान से गांव में भारी तबाही, कई जगह गिरे पेड़
वाराणसी। तूफान से ग्रामीण इलाकों में भी नुकसान हुआ। यहां कई जगह टिन शेड उड़ गए। दानगंज इलाके में कई जगह पेड़ टूटकर गिरने से रास्ते बंद हो गए। चौबेपुर के गांवों में भी पेड़ की डालियां, छप्पर, टिन शेड धराशायी हो गए। बड़ागांव क्षेत्र में भी यही हाल रहा। कछवारोड क्षेत्र में घरों के ऊपर से टिन शेड उड़ गए। रोहनिया में भी आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सेवापुरी में कई गांवों मे छप्पर गिरने से गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वाराणसी-भदोही मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed