{"_id":"6676971790feace2f70f117e","slug":"weather-changed-again-in-varanasi-pleasant-due-to-rain-relief-from-cold-winds-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: वाराणसी में फिर बदला मौसम, हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत; चल रहीं हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: वाराणसी में फिर बदला मौसम, हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत; चल रहीं हवाएं
Sat, 22 Jun 2024 02:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:49 PM IST
सार
Varanasi News: बारिश से कारण घाटों पर चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
शुरू हो गई बादलों की आवाजाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। इस कारण भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है। सुबह से ही बादलों की आवाजाही हो रही थी। इस कारण गंगा घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तापमान की बात की जाए तो औसत में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर में बीएचयू कैंपस, लंका, सुंदरपुर सहित अन्य जगहों पर बारिश हुई।
बता दें कि नौतपा 2.0 के कारण आमजन काफी बेहाल था। सड़कों पर भी सियापा लोट रहा था। लोग जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे थे। शनिवार को हुई इस बारिश के बाद आमजन के साथ जानवरों ने भी राहत महसूस की है। वाराणसी के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की-हल्की बारिश हुई। बीएचयू में बारिश से बाद ठंडी हवाएं भी चलने लगीं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, यह प्री-मानसून की बारिश है। मानसून की सक्रियता भी बढ़ी है। वाराणसी में 25 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है।