फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weater Update varanasi purvanchal heat increased again After pre monsoon rain humidity also increased

Weather Update: बनारस में बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी, दिन के तापमान में उछाल, उमस भी बढ़ी

Thu, 02 Jun 2022 11:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Jun 2022 11:56 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दिन में तेज धूप तो कभी रात में आंधी के बाद बूंदाबांदी भी हो रही है। इस कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव भी बना है।

विज्ञापन
Weater Update varanasi purvanchal heat increased again After pre monsoon rain humidity also increased
वाराणसी में बुधवार को हुई थी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम ने फिर अंगड़ाई ली है। बादल छंटते ही गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा। सूरज की तपिश भी आज तेज है। तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं गुरुवार को दोपहर से पहले ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उमस भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


गर्मी झेल रहे लोगों को बुधवार तेज हवा संग बारिश से राहत मिली। करीब आधे घंटे तक शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई जबकि कुछ जगहों पर केवल बूंदाबांदी देखने को मिली। दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन बादलों की सक्रियता से उसका बहुत कम असर रहा।
विज्ञापन


इस बार अच्छी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि एक जून से सितंबर तक मानसून का समय माना जाता है। ऐसे में बुधवार को हुई बारिश को प्री मानसून की दस्तक माना जा सकता है। बताया कि भारत के मैदानी भागों में मानसून की द्रोणिका बननी शुरू हो गई है। इस बार 20 जून तक मानसून के वाराणसी में दस्तक देने की संभावना है। इस बार अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने फेरा नगर निगम की तैयारियों पर पानी

Weater Update varanasi purvanchal heat increased again After pre monsoon rain humidity also increased
वाराणसी में बारिश के बाद जलजमाव - फोटो : अमर उजाला

अभी तो मानसून आने वाला है। बुधवार को जरा सी बारिश हुई तो जलनिकासी, नाला सफाई आदि को लेकर वाराणसी नगर निगम की तैयारियों पर पानी फिर गया। उधर कालोनियों में भी जगह-जगह जलभराव होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  शहर में पिछले एक सप्ताह से नाला सफाई कार्य चल रहा है।

स्थिति यह है कि यहां सफाई के बाद शिल्ट भी बाहर छोड़ दिया जा रहा है। अब बुधवार को जरा सी बारिश क्या हुई, सड़कों से लेकर कालोनियों तक जलभराव हो गया। इधर लहरतारा, मंडुवाडीह, सिगरा आदि जगहों पर सिल्ट जो निकालकर बाहर रखा गया था, वह बारिश के पानी के साथ नाले में चला गया। 

नगर निगम को शर्म मगर आती नहीं..

Weater Update varanasi purvanchal heat increased again After pre monsoon rain humidity also increased
साड़ी की ओट लिए खड़ी तीन लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

 पतित पावनी गंगा तट पर दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं का दावा विकास प्राधिकरण, नगर निगम करते हैं। बुधवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर  साड़ी की ओट लिए खड़ी तीन लड़कियां नगर निगम और विकास प्राधिकरण के घाटों पर मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत को बयां कर रही हैं। घाटों पर चेंजिंग रुम की कमी के चलते आए दिन ऐसे हालात बनते हैं। काशी के घाट पर सामने आई इस तस्वीर पर शायद जिम्मेदारों को शर्म आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed