{"_id":"61fedefdc5616358cf104706","slug":"we-have-to-move-forward-following-the-values-of-mahamana-varanasi-news-vns637169645","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामना के मूल्यों का अनुसरण कर आगे बढ़ना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामना के मूल्यों का अनुसरण कर आगे बढ़ना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में शनिवार को वसंत पंचमी के मौके पर 107वां स्थापना दिवस परंपरागत तरीके से मनाया गया। ट्रामा सेंटर परिसर स्थित स्थापना स्थल पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्पांजलि अर्पित कर हवन, पूजन किया। उन्होंने कहा कि महामना ने जिस सोच, मूल्यों के आधार पर विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसका अनुसरण करते हुए ही आगे बढ़ने की जरूरत है।
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा कि सौ साल पहले महामना मालवीय ने बिना किसी तकनीक व संसाधनों के ऐसे विशाल संस्थान को खड़ा किया, जिसने एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान कुलपति ने हवनकुंड में आहुति देकर विश्वविद्यालय के निरंतर विकास की कामना की।
आरएसएस ने किया पथ संचलन
विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी विभाग के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। कृषि विज्ञान संकाय के खेल मैदान से सिंह द्वार तक निकले पथ संचलन में संघ का भगवा ध्वज लगाया या। पूरे गणवेश में दंड लेकर स्वयंसेवक घोष वादन की धुन पर चलते रहे। वंदेमारतम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व अपर महासॉलिसीटर अशोक मेहता रहे।
विज्ञापन
एक महीने तक चलने वाली कला प्रदर्शनी का उद्घाटन
बीएचयू के अहिवासी एवं महामना कला दीर्घा में एक महीने तक चलने वाली कला प्रदर्शनी दृश्य काशी का शनिवार को कुलपति ने उद्घाटन किया। कुलपति ने प्रदर्शनी में लगे चित्रों का अवलोकन करने के बाद उनके प्रतिभा की सराहना की। अतिथियों का स्वागत करते हुए संकाय प्रमुख ने बताया कि पांच मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक प्रदर्शनी जन सामान्य के लिए खुली रहेगी।