फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water taxis from Gujarat will run in Ganga in varanasi from May to Kashi Vishwanath Dham

Varanasi: मई से गंगा में चलेगी गुजरात से आई वॉटर टैक्सी, अस्सी और नमो घाट से काशी विश्वनाथ धाम आना होगा आसान

Thu, 27 Apr 2023 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 10:31 AM IST
सार

वाराणसी में 10 फैसिलिटी बोट में पांच जल शववाहिनी, तीन जल एंबुलेंस और दो वॉटर टैक्सी के रूप में संचालित होंगी। वॉटर टैक्सी से श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और गंगा नदी में पर्यटन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Water taxis from Gujarat will run in Ganga in varanasi from May to Kashi Vishwanath Dham
वॉटर टैक्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अगले महीने से ही वॉटर टैक्सी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अस्सी और नमोघाट से श्री काशी विश्वनाथ के लिए दो वॉटर टैक्सी का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही पांच जल शववाहिनी और तीन वॉटर एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए 10 फैसिलिटी बोट गुजरात के भावनगर  से बनारस के लिए रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि 10 फैसिलिटी बोट में पांच जल शववाहिनी, तीन जल एंबुलेंस और दो वॉटर टैक्सी के रूप में संचालित होंगी। वॉटर टैक्सी से श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और गंगा नदी में पर्यटन की सुविधा मिलेगी। वहीं शव वाहिनी से मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह के लिए पार्थिव शरीर लाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


गंगा में इन 10 बोट के संचालन से शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। 25 अप्रैल को गुजरात की शिप रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन-इंडिया और गुजरात शिप ब्रेकर्स अर्थक्वेक रिलीफ ट्रस्ट के सौजन्य से 10 फैसिलिटी बोट को हरी झंडी दिखा कर वाराणसी रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ दरबार में भक्तों के लिए मौसम नहीं बनेगा विलेन, मंदिर में बढ़ेंगी सुविधाएं

एनडीआरएफ और जल पुलिस करेगी संचालन

मंडलायुक्त ने बताया कि जल शव वाहिनी का संचालन एनडीआरएफ और जल पुलिस मिलकर करेगी। वहीं जल एंबुलेंस का संचालन एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग करेगा। वाटर टैक्सी का संचालन सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी से कराने पर विचार चल रहा है।

फैसिलिटी बोट के आने पर टैक्सी का किराया भी तय किया जाएगा ताकि ईंधन और संचालन का व्यय यात्री टिकट से निकाला जा सके। संभावना है कि मई से वाटर टैक्सी का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed