फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Dham Weather will not become villain facilities will increase in temple

Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ दरबार में भक्तों के लिए मौसम नहीं बनेगा विलेन, मंदिर में बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 27 Apr 2023 03:11 PM IST
उत्पल कांत शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 03:11 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के चौक परिसर पर जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जाएगा। इससे गर्भगृह जाने वाले और दर्शन कर लौटने वालों को खुले परिसर में धूप से बचाया जा सकेगा। इस अस्थायी व्यवस्था को सावन से पहले स्थायी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham Weather will not become villain facilities will increase in temple
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवाधिदेव महादेव के भव्य दरबार में आने वाले भक्तों के पांव तपती धूप में नहीं जलेंगे। तीखी धूप से श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए काशी विश्वनाथ धाम के चौक परिसर पर जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। मंदिर के सभी प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक फर्श पर जूट की दरी बिछाई जाएगी। यह काम हर हाल में पांच मई तक पूरा करने का लक्ष्य है। श्रद्धालुओं के लिए हो रही इस अस्थायी व्यवस्था को सावन से पहले स्थायी कर दिया जाएगा। मंदिर प्रशासन इस पर दो करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

विज्ञापन


देश और दुनिया से काशीपुराधिपति के दर्शन की आस लिए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच रहे भक्तों को वैशाख की तीखी धूप सताने लगी है। शिवभक्तों की इस परेशानी को देखते हुए ही मंदिर प्रशासन ने पूरे मंदिर चौक पर जर्मन हैंगर लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इससे गर्भगृह जाने वाले और दर्शन कर लौटने वालों को खुले परिसर को धूप से बचाया जा सकेगा। यह अस्थायी व्यवस्था फिलहाल तीन महीने के लिए की जा रही है। दरअसल, गंगा द्वार से गर्भगृह तक आने में श्रद्धालु को करीब 500 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। तीखी धूप के बीच यह दूरी कठिन हाे जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी, प्रियंका गांधी और सिद्धू भी करेंगे निकाय चुनाव में प्रचार

सावन से पहले कवर होगा मंदिर परिसर

मंदिर प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान में जुटा है। मंदिर चौक और गंगा द्वार की तरफ परिसर तक स्थायी तौर पर छांव की व्यवस्था की जाएगी। इसकी औपचारिकता पूरी की जा रही है। जिस चयनित कंपनी की डिजाइन पास होगी, उससे काम कराया जाएगा। इससे पहले भी स्थायी तौर पर परिसर को कवर करने के प्रयास हुए थे, मगर तकनीकी कारणों से इसकी समय सीमा बढ़ाई गई है।

Kashi Vishwanath Dham Weather will not become villain facilities will increase in temple
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव की तैयारी है। इसमें गेट नंबर चार पर वीआईपी रूम को सुविधायुक्त किया जाएगा। पेयजल और वॉशरूम की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर में जगह-जगह कूलर और पंखे भी लगाए जाएंगे। हाथ धोने की भी व्यवस्था होगी।

सुरक्षा कर्मियों के लिए टिनशेड

Kashi Vishwanath Dham Weather will not become villain facilities will increase in temple
नंगे पांव तपते पत्थरों पर उछलते-कूदते-दौड़ते हुए भक्त पहुंच रहे बाबा विश्वनाथ के धाम - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में तैनात पुलिस, सीआरपीएफ सहित अन्य पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के बैठने वाली जगह को टिनशेड से कवर किया जाएगा। गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर आदि की व्यवस्था होगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यास कार्यालय की व्यवस्था को सर्व सुविधायुक्त किया जाएगा।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की सहूलियत के लिए परिसर में जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। तीन महीने की इस अस्थायी व्यवस्था के बाद स्थायी व्यवस्था को अमल में लाएंगे। कई और सुविधाओं के विस्तार का निर्णय लिया गया है। 

एक नजर में

- काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिदिन औसतन एक लाख भक्त आते हैं।
- विशेष अवसर पर शिवभक्तों की संख्या दो से छह लाख तक पहुंच जाती है।
- मंदिर चौक पर पूरे दिन 50 हजार से ज्यादा भक्तों की रहती है मौजूदगी।
- भीड़ होने पर भक्तों को एक से दो घंटे तक कतार में करना होता है इंतजार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed