फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Warning of agitation for the Rohini Commission report on V.P. Singh's death anniversary

Varanasi News: वीपी सिंह की पुण्यतिथि पर रोहिणी कमीशन की रिपोर्ट के लिए आंदोलन की चेतावनी

Fri, 26 Jun 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation for the Rohini Commission report on V.P. Singh's death anniversary
पूर्व प्रधामन्त्री वी पी सिह जी की यू पी कालेज में मनाई गई जयंती और आयोजित हुई संगोष्ठी। स्वयं - फोटो : File Photo
यूपी कॉलेज में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 90वीं जयंती मनाई गई। परिसर स्थित प्राचीन छात्र भवन में वीपी सिंह और सामाजिक न्याय विषय पर संगोष्ठी हुई। संयोजक और बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री डॉ. सूबेदार सिंह ने कहा कि हम आरक्षण को अब अति पिछड़ों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से रोहिणी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और अति पिछड़ों के हित में लागू करने के लिए आंदोलन करेंगे। यही वीपी सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। विश्वनाथ प्रताप सिंह जी ने 27 प्रतिशत पिछड़ों को आरक्षण देकर जो लकीर खींची वह अद्वितीय है। बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुख्य वक्ता शिवकुमार ने कहा कि हम सभी लोग उस समाजवादी जमात के नेता हैं जो डॉ. लोहिया के ''''''''पिछड़ों को मिले सौ में साठ'''''''' को लेकर सड़कों पर लड़े। बीएचयू के दूसरे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. परमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीपी सिंह जी राजर्षि के मानस पुत्र रहे हैं। उनके संघर्षों को हम आगे ले जाकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करेंगे। यूपी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एस के सिंह ने कहा कि उन्होंने देश में न्याय की अलख जगाई। इस कार्यक्रम कई पूर्व छात्र और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed