इंतजार खत्म: काशी नागरी प्रचारिणी सभा का चुनाव नौ जून को, 17 और 18 मई को नामांकन
सवा सौ साल से भी अधिक समय से पुरानी संस्था काशी नागरी प्रचारिणी में चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। नौ जून को को नागरी प्रचारिणी सभा का चुनाव होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी नागरी प्रचारिणी सभा में पिछले 15 साल से चल रहे कानूनी विवाद का पटाक्षेप होने के बाद अब यहां चुनाव नौ जून को होगा। चुनाव अधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ अंशिका दीक्षित के अनुसार नागरी प्रचारिणी सभा के आठ पदों और 11 प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव नौ जून को होगा। इसके लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है।
नामांकन पत्र दो मई से सुबह 11 से तीन बजे तक एसीएम चतुर्थ कार्यालय से मिलेंगे। नामांकन पत्रों को दाखिल करने की तिथि 17 और 18 मई को सुबह 11 से 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, 19 मई को होगी। चुनाव यदि आवश्यक हुआ तो 9 जून को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा।
इन पदों पर होगा चुनाव
इसके बाद शाम इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव अधिकारी के अनुसार 8 जून तक सभी डाक मतपत्र प्राप्त किए जाएंगे। नागरी प्रचारिणी सभा में आठ पदों में प्रमुख रूप से सभापति, उपसभापति प्रथम, उपसभापति द्वितीय, प्रधानमंत्री, साहित्य मंत्री, अर्थ मंत्री, प्रकाशन मंत्री और प्रचार मंत्री हैं।
इसके अलावा 11 प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। नागरी प्रचारिणी सभा के संविधान के अनुसार प्रबंध समिति के कुल 33 पद रिक्त हैं। चूंकि प्रत्येक वर्ष एक तिहाई सदस्यों का चुनाव होता है। सभी का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होगा।