फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vyapar mandal party made police gritty IPS Amitabh Thakur tweeted and raised questions on police

व्यापार मंडल की पार्टी ने कराई पुलिस की किरकिरी, आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर पुलिस पर उठाए सवाल

Sun, 03 Jan 2021 04:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Jan 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
vyapar mandal party made police gritty IPS Amitabh Thakur tweeted and raised questions on police
नए साल की पार्टी में डांस करते व्यापार मंडली के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के व्यापारियों की ओर से नए साल पर आयोजित जश्न का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाने वाले आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने व्यापारियों और महिला नृत्यांगना संग जश्न का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए पुलिस प्रशासन पर शिथिलता बतरने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन

ट्वीट करते हुए आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने लिखा है कि कोरोना काल के दौरान किस तरह से नियमों की अवहेलना की गई, अनुमति दी या नजरअंदाज किया गया। ट्विट में आईजी रेंज, डीएम वाराणसी, वाराणसी पुलिस और यूपी पुलिस को शामिल किया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और भाजपा नेता के ठुमके लगाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


नए साल की पार्टी एक जनवरी को कबीरचौरा रोड स्थित एक वैवाहिक लॉन में आयोजित थी। इसमें शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम था। 50 से अधिक लोगों की संख्या नहीं थी। एसडीएम को मौखिक सूचना दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस के जवाब पर की डीजीपी से शिकायत
पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के बिना हेलमेट स्कूटी चलाने के वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। सोशल एक्टिविस्ट डा. नूतन ठाकुर के ट्वीट पर वाराणसी पुलिस ने जवाब दिया है कि वीडिया में चेहरा और स्कूटी का नंबर स्पष्ट नहीं होने के कारण चालान संभव नहीं है।

डॉ. नूतन ठाकुर ने वाराणसी पुलिस पर गलत जवाब देने का आरोप लगाया है और डीजीपी से शिकायत की है कि उनके पास आए वीडियो में डॉ. नीलकंठ तिवारी व उनके साथी एक सरकारी कार्यक्रम में बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाते पहुंचे थे। इस पर एसपी सिटी वाराणसी ने अपनी आख्या में कहा कि मंत्री का चेहरा और स्कूटी का नंबर स्पष्ट नहीं होने के कारण एमवी एक्ट में चालान किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।

अब उन्होंने शिकायत की है कि वीडियो में मंत्री का चेहरा पूरी तरह स्पष्ट है और सूचना अधिकारी ने भी सरकारी विज्ञप्ति में मंत्री द्वारा स्वयं स्कूटी चला कर आने की बात लिखी थी। वीडियो में होंडा ग्रेजिया स्कूटी नंबर यूपी 65 डीई 7501 साफ दिख रहा है जो भारत सरकार के वेबसाइट के अनुसार आरटीओ वाराणसी कार्यालय में वीरेंद्र प्रताप सिंह के नाम से दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed