{"_id":"62d1bd6b0b872f130406016b","slug":"voting-for-by-elections-on-vacant-seats-of-three-tier-panchayat-on-august-4-varanasi-news-vns6642118146","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चार अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान चार अगस्त को
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव से जुड़े सारे कार्य ब्लॉक मुख्यालयों से होंगे। इसी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी है।
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सेवापुरी ब्लाक के आरओ जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, एआरओ सहायक विकास अधिकारी (कृषि) दिनेश प्रताप सिंह बनाए गए हैं। इसी प्रकार बड़ागांव के आरओ जिला कार्यक्रम अधिकार दिनेश सिंह और एआरओ सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी राजेश कुमार श्रीवास्तव हैं। पिंडरा के आरओ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरके सिंह और एआरओ सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी कैलाश यादव हैं। हरहुआ के आरओ सहायक निबंधक आयुक्त सहकारिता अजीत कुमार सिंह, एआरओ सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवधेश कुमार सिंह हैं। चिरईगांव के आरओ जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य और एआरओ सहायक विकास अधिकारी कृषि कैलाश प्रसाद मौर्या हैं। चोलापुर के आरओ जिला कृषि रक्षा अधिकारी और एआरओ सहायक विकास अधिकारी कृषि शिवदास सिंह हैं। काशी विद्यापीठ के आरओ जिला दिव्यांगजन कल्याण एवं सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह और एआरओ सहायक विकास अधिकारी कृषि सुरेंद्र प्रताप सिंह हैं। आराजीलाइन के आरओ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल और एआरओ सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रकाश चौरसिया हैं।
ऐसा होगा उपचुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्रों को जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई है। नामांकन पत्रों की जांच 21 को, नाम वापसी 22 को, चुनाव चिह्न आवंटन 22 जुलाई को होगा। मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगी। जिले के एक प्रधान, छह क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और 127 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव होगा। जाल्हुपूर में प्रधान का पद रिक्त है। काशी विद्यापीठ के भीटी, चिरईगांव में छितौनी, कुकुढ़ा और सीवो, बड़ागांव के सियरहां हसनपुरा, सेवापुरी के सकलपुर व चकलोला, हरहुआ के बहोरीपुर में बीडीसी के पद रिक्त हैं। इसके अलावा 127 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं।