फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vistara aircraft passenger 10 lakh rupees stolen from bag during New Delhi to Varanasi journey

नई दिल्ली-वाराणसी सफर के दौरान विस्तारा विमान में यात्री के बैग से 10 लाख रुपये चोरी

Fri, 20 Nov 2020 10:46 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vistara aircraft passenger 10 lakh rupees stolen from bag during New Delhi to Varanasi journey
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली एयरपोर्ट से विस्तारा विमान में वाराणसी के लिए सफर के दौरान एक यात्री के बैग से 10 लाख रुपये चोरी हो गए। घटना बुधवार दोपहर हुई लेकिन एयरलाइंस से शिकायत के बाद दो दिनों तक यात्री को कोई राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित यात्री ने शुक्रवार की देर शाम बाबतपुर चौकी सहित फूलपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यात्री की शिकायत पर फूलपुर थाने की पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंच सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

विज्ञापन

करमपुर, बड़ागांव निवासी यात्री हितेश कुमार मिश्रा के अनुसार व नई दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं और 30 नवंबर को पड़ी शादी के लिए 10 लाख रुपये नकद लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से विस्तारा विमान यूके 673 पकड़ा। सीट नंबर 35एफ पर बैठे थे।

यात्री के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान अपना बैग दे दिया था। लगभग 2.30 बजे विमान जब बाबतपुर पहुंचा तो देखा कि एयरलाइंस द्वारा बैग में टैग नहीं लगाया गया था। शंकावश बैग खोला तो रुपये नदारद थे। तुरंत इसकी सूचना एयरलाइंस वालों को दी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आरोप है कि दो दिन तक इधर उधर दौड़ाते रहे।

फूलपुर थाना प्रभारी सनवर अली ने बताया कि यात्री की शिकायत पर एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कहीं कोई ऐसी बात समझ में नहीं आई है। इस मामले में एयरलाइन्स वालों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed