फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Temple 143 dilapidated houses one km radius families living even after notice issued nagar nigam

विश्वनाथ मंदिर: एक किमी परिक्षेत्र में 143 मकान जर्जर, नगर निगम की नोटिस के बाद भी रह रहा परिवार; हादसे का डर

Wed, 03 Jul 2024 09:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 09:54 AM IST
सार

Varanasi News: नगर निगम के अनुसार वाराणसी में सबसे ज्यादा जर्जर भवन कोतवाली जोन में हैं। निगम ने इसके लिए अपना डाटा भी प्रस्तुत किया है। अंदेशा जताया है कि समय रहते इनक भवनों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी हादसे ने इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Vishwanath Temple 143 dilapidated houses one km radius families living even after notice issued nagar nigam
त्रिपुरा भैरवी घाट स्थित जर्जर भवन और अंदर खेलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के एक किलोमीटर परिक्षेत्र के दशाश्वमेध जोन में 143 जर्जर मकान हैं। ज्यादातर मकानों में लोग रहते हैं। त्रिपुरा भैरवी घाट के पास जर्जर भवन में लोग परिवार के साथ रह रहे हैं। यहां दीवारों में दरार के साथ पत्थर की पटिया टूट रही है। लकड़ी के धरन में दीमक लग चुकी है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


दुर्गा घाट पर शाही नाले की सफाई के लिए आठ भवनों को खाली करने के लिए जलकल ने नोटिस भेजा है। ये भवन जर्जर हैं। इसके साथ ही कमच्छा मेंं पब्लिक वेलफेयर अस्पताल भी जर्जर है। मदनपुरा में जर्जर मकानों के नीचे दुकानें हैं। यहां ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। बारिश आने के बाद भी नगर निगम ने जर्जर भवनों को गिराने की दिशा में कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


शहर में 404 जर्जर भवन हैं। नगर निगम के पांच जोन में सबसे ज्यादा जर्जर भवन कोतवाली जोन में है। कोतवाली जोन में 188, दशाश्वमेध में 143, आदमपुर में 19, भेलूपुर में 14 और वरुणा पार में 40 जर्जर भवन हैं। नगर निगम की ओर से इन सभी भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद वाले मकानों में दोनों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने और उसे ध्वस्त कराने का आदेश देना पड़ता है। इसके बाद भी भवन नहीं गिराए जाते हैं, तो इंजीनियरिंग विभाग की ओर से ध्वस्तीकरण कराया जाता है।

Vishwanath Temple 143 dilapidated houses one km radius families living even after notice issued nagar nigam
जर्जर भवनों को लेकर नगर निगम ने जताई चिंता। - फोटो : अमर उजाला

जर्जर भवनोंं को ध्वस्त करने में आती हैं कानूनी अड़चनें
जर्जर भवनों को ध्वस्त करने में नगर निगम के सामने कई कानूनी अड़चने भी हैं। कई बार भवन स्वामी और किराएदार कोर्ट की शरण में चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में भवन को गिराने में कानूनी अड़चन बाधा बनती है। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ऐसे भवनों के ध्वस्तीकरण का काम करता है। तब तक हादसा न हो इसके लिए दोनों पक्ष को मकान खाली करने को कहा जाता है।

बोले अधिकारी
शहर के जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया है। यदि वे नहीं गिराएंगे तो नगर निगम गिराएगा। जोनल अधिकारियों के माध्यम से नोटिस के बाद भी कार्रवाई की जा रही है। - मोइनुद्दीन, मुख्य अभियंता नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed