फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bahubali vijay mishra son Vishnu Mishra finally got caught by stf varanasi

एक लाख का इनामी विष्णु मिश्र गिरफ्तार: दो साल से चल रहा था फरार, बहन बोली- मेरे भाई की जान को खतरा

Mon, 25 Jul 2022 11:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी,भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2022 11:57 AM IST
सार

 सामूहिक दुष्कर्म और रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र का पुत्र विष्णु मिश्र आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया। दो साल से फरार चल रहे विष्णु मिश्र पर एक लाख का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
bahubali vijay mishra son Vishnu Mishra finally got caught by stf varanasi
विजय मिश्र, विष्णु मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक विजय मिश्र का फरार चल रहा पुत्र विष्णु मिश्र आखिरकार वाराणसी एसटीएफ की गिरफ्त में आ ही गया। वह सामूहिक दुष्कर्म और रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी है और करीब दो साल से फरार चल रहा था। विष्णु मिश्र विदेश न भागने पाए इसलिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। 

विज्ञापन


विष्णु की बहन रीमा पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अपने भाई  की जान को खतरा बताया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र कौलापुर निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर विजय मिश्र, उनकी पत्नी एवं तत्कालीन एमएलसी रामलली मिश्रा व विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


उन्होंने संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। उसी साल सितंबर में वाराणसी की एक गायिका ने पूर्व विधायक, उनके पुत्र विष्णु मिश्र व पौत्र विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद तत्कालीन विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश की आगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में विकास भी गिरफ्तार हो गया, लेकिन विष्णु फरारी काटता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह पहले पुलिस के हाथ आते-आते रहा गया था विष्णु

उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। इसके बावजूद गिरफ्तारी न होने पर इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई। गत 22 जुलाई को इनाम की राशि एडीजी जोन वाराणसी ने बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

करीब सात माह पहले गोपीगंज थाना क्षेत्र में उसके होने की सूचना मिली थी। उस समय भी एसटीएफ ने छापा मारा था। हालांकि तब विष्णु भाग गया था, मौके से उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ था। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में हैं, लेकिन उनका बेटा पुलिस को चकमा देता रहा। ऐसे में यह भी आशंका थी कि कहीं वह विदेश न भाग जाए। इसलिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। 

पांच माह पहले वायरल वीडियो में दिखा था विष्णु

bahubali vijay mishra son Vishnu Mishra finally got caught by stf varanasi
विष्णु मिश्र - फोटो : सोशल मीडिया।

करीब पांच माह पहले विष्णु का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह मुंबई के एक होटल से निकलते हुए दिखा था। एक दिन पहले ही अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी ने उस पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी थी। उसका ट्रांजिट रिमांड लेकर आज एसटीएफ की टीम रवाना होगी।

विष्णु की अधिवक्ता बहन ने सीएम योगी को लिखा पत्र

विजय मिश्र की अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से विष्णु की गिरफ्तारी की गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। रीमा पांडे ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपने भाई विष्णु मिश्र की जान को खतरा बताया है।

कहा है कि विष्णु मिश्र को रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुणे में एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। भाई की जान को खतरा है। यूपी पुलिस व एसटीएफ एनकाउंटर कर सकती है। रीमा ने कोई गैर कानूनी सामग्री पुलिस द्वारा दिखाए जाने की भी आशंका जताई है। उन्होंने सीएम से मांग की कि विष्णु मिश्र को सही सलामत यूपी लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed