फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishal Shekhar will sing at Bollywood Night in Kashi Yatra at IIT BHU

IIT BHU: विशाल-शेखर के गीतों पर थिरकेंगे 12 हजार युवा, हंसाएंगे वरुण; तीन दिन में होंगे 60 कार्यक्रम

Thu, 18 Jan 2024 04:07 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 18 Jan 2024 04:07 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में तीन दिन में 60 कार्यक्रम होंगे। इसमें 12 हजार प्रतिभागी जुटेंगे। 19 जनवरी से सांस्कृतिक उत्सव काशी यात्रा का आगाज होगा। फ्यूजन और बॉलीवुड नाइट्स में युवाओं की धूम होगी।

विज्ञापन
Vishal Shekhar will sing at Bollywood Night in Kashi Yatra at IIT BHU
विशाल-शेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशी यात्रा में तीन दिन (19 से 21 जनवरी) तक 60 कार्यक्रम होंगे। कला, साहित्य, संस्कृति के इस संगम में देश भर से आईआईटी, तकनीकी संस्थानों सहित 300 से अधिक संस्थानों के करीब 12 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिमखाना परिसर में आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट पार्लियामेंट के वाइस प्रेसीडेंट प्रणव सुरेश, फेस्टिवल कन्वीनर खुश गोयल और फेस्टिवल एडवाइजर पुरंजय खनिजो ने बताया कि अधिकांश टीमें आज शाम तक आ जाएंगी।

विज्ञापन


तीनों ने बताया कि काशी यात्रा-24 का उद्घाटन स्वतंत्रता भवन में होगा। जाने माने बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार और शास्त्रीय संगीत गायक पंडित उदय भावलकर प्रस्तुति देंगे। 21 जनवरी को समापन समारोह में पटकथा लेखक और गीतकार आईआईटी बीएचयू के पुरा छात्र वरुण ग्रोवर, अभिनेता चंदन रॉय अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही विशाल और शेखर भी प्रस्तुति देंगे। प्रो. नाइट्स में ईडीएम नाइट्स, फ्यूजन फिएस्टा और बॉलीवुड नाइट्स कार्यक्रम होंगे। आयोजन में आईआईटी दिल्ली, कानपुर, मद्रास सहित अन्य आईआईटी, तकनीकी, इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम आएगी।
विज्ञापन


यह होंगे आयोजन
तीन दिन में कला, साहित्य, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इसमें अभिनय (नाटकीय प्रतियोगिता), बंदिश (भारतीय संगीत प्रतियोगिता), क्रॉस विंड्ज़ (रॉक संगीत प्रतियोगिता), क्विज प्रतियोगिता, मिराज (फैशन प्रतियोगिता), नटराज (नृत्य प्रतियोगिता), तूलिका (कला प्रतियोगिता), संवाद (साहित्यिक प्रतियोगिता) शामिल हैं। ये सभी आयोजन शताब्दी भवन, स्वतंत्रता भवन, लेक्चरर थियेटर-एक, लेक्चरर थियेएट-तीन, कक्ष संख्या जी-11, राजपुताना ग्राउंड और एडीवी ग्राउंड में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed