फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   villagers created ruckus at school against teacher after beating of student in varanasi

Varanasi News: छात्र की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ स्कूल पर किया हंगामा, पुलिस तक पहुंचा केस

Tue, 01 Oct 2024 11:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

वाराणसी जिले में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने के बाद लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन
villagers created ruckus at school against teacher after beating of student in varanasi
स्कूल पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में सेवापुरी/आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत हरसोस में स्थित कंपोजिट विद्यालय के अध्यापक एक छात्र की पिटाई की। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह विद्यालय पर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों का कहना था कि अध्यापक को यहां से स्थानांतरित किया जाए और पिटाई से घायल बच्चे का इलाज कराया जाए। 

विज्ञापन


यह है मामला
लकी गोंड पुत्र राजेश गोंड निवासी हरसोस कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है। सोमवार को पठन-पाठन के दौरान अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी  द्वारा कबड्डी का खेल कराया जा रहा था। छात्र का आरोप है कि खेल के दौरान गुरुजी के सिर की चोटी हमसे छू गई थी, जिससे नाराज होकर गुरुजी ने पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


छात्र ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मंगलवार की सुबह स्कूल खुलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विद्यालय पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि अध्यापक यशवर्धन त्रिपाठी का स्थानांतरण किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जांच कराई जाएगी। यदि दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed