यूपी: डीजे पर डांस करते समय हवाई फायरिंग, पुलिस महकमे में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कोरोना काल मे सोशल मीडिया पर डीजे पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।
इसमें एक युवक डीजे पर डांस कर रही महिलाओं के बीच हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। मामले की शिकायत करने पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
वीडियो को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस से सवाल पूछा जा रहा है कि आखिरकार हवाई फायरिंग की छूट किसने दी है? शादी या अन्य किसी कार्यक्रमों में लोग शान दिखाने के लिए हवाई फायरिंग करते है। इस हवाई फायरिंग में कई बार लोगों की जान चली गई है।
इसे देखते हुए शासन ने शादी व अन्य कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है। हवाई फायरिंग का वीडियो सामने आने पर लोग पुलिस से कार्रवाई के लिए सवाल कर रहे हैं।
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है कि यह कहां और कब का है। जानकारी होने पर असलहे के बारे में पता किया जाएगा। अवैध होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
लाइसेंसी होगा तो जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। वहीं हवाई फायरिंग करने वाले का दावा है कि वीडियो पांच साल पुराना है। इसे वायरल कर उसे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।