यूपी: पुलिसकर्मियों ने फिर कराई फजीहत, पहले लात मारने का, अब गला पकड़ने का वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में पुलिस का एक बार फिर बदसुलूकी का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने की लोग पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल यह मामला एसपी के संज्ञान में नहीं आया है।
ज्ञानपुर क्षेत्र के गांव कौलापुर में पुलिसकर्मियों की ग्रामीणों से बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी हो रही है। इसमें पुलिसकर्मी एक युवक का गला पकड़ते दिख रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कौलापुर गांव में मंगलवार को चकरोड बनाने का काम हो रहा था।
उसी दौरान एक पक्ष इसका विरोध कर रहा है। जानकारी के बाद गोपीगंज कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोप है कि मामले को सुने बिना लोगों से बदसलूकी की गई और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
वहीं, इस मामले की जानकारी भदोही के एसपी को हुई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो को पहले देखा जाएगा। उसके बाद जांच कराई जाएगी। अगर इस मामले में कोई पुलिसकर्मी दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लात मारने का हुआ था वीडियो वायरल :
29 जुलाई को वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक विंध्याचल के दीवान घाट पर स्नान करते समय डूब गया था। सूचना पर घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडे ने एक युवक को पीछे से लात मार दी, जिससे वह घाट से नीचे गिर गया था। वहां अफरा-तफरी मच गई। मामला कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।