फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice Chancellor arrived to see departments, faculties, did not take charge

विभागों, संकायों को देखने पहुंचे कुलपति, नहीं ग्रहण किया कार्यभार

Mon, 13 Dec 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor arrived to see departments, faculties, did not take charge
बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने दूसरे दिन भी परिसर में भ्रमण किया। साथ ही एलडी गेस्ट हाउस में कुछ शिक्षकों से मुलाकात की, लेकिन बीएचयू में आने के तीन दिन बाद भी कुलपति पद का कार्यभार नहीं ग्रहण किया। ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वह सोमवार दोपहर केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में आईएमएस समेत अन्य संस्थानों के शिक्षकों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन को शिक्षा मंत्रालय ने 13 नवंबर को बीएचयू का कुलपति नियुक्त किया था। इसके बाद से लोग उनके कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार कर रहे थे। नियुक्ति के 28 दिन बाद वह विश्वविद्यालय पहुंचे। रविवार दिन में प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ला से बातचीत की। इसके बाद परिसर का भ्रमण कर विभागों, संकायों को देखा। लोग विश्वविद्यालय में उनके आगमन और कार्यभार ग्रहण न करने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। एक शिक्षक ने बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे कुलपति ने केंद्रीय कार्यालय में बैठक बुलाई है। अब प्रो. सुधीर जैन क्या बात करेंगे, इसको लेकर भी शिक्षक असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed