फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice Chancellor also practiced yoga with students

Varanasi News: विद्यार्थियों संग कुलपति ने भी किया योगाभ्यास

Sat, 16 Dec 2023 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor also practiced yoga with students
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने कहा कि कर्म में निपुणता को प्राप्त करना ही योग है। वास्तविकता में अन्त:करण की वृत्तियां मन है। योग से स्वस्थ शरीर और उत्तम विचार का जन्म होता है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत लॉन में हो रहे फिट इण्डिया मिशन कार्यक्रम में उन्होंने ये विचार रखे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राे. हरिशंकर पांडेय ने कहा कि योग से ही अच्छे स्वास्थ्य और सुविचार आते हैं। संयोजक डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ने योगसूत्र नाम से योगसूत्रों का एक संकलन किया। उन्होंने इसके बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार और डॉ. राजकुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। उनके साथ कुलपति और कुलसचिव राकेश कुमार ने भी योग के आसनों का अभ्यास किया। इसमें प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. सुधाकर मिश्र,डॉ. पद्माकर मिश्र, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. अमित शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed