{"_id":"6076770d707b8d23c94d3189","slug":"vegetable-seller-died-in-road-accident-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की गई जान, घर में अकेला था जीविका चलाने वाला शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की गई जान, घर में अकेला था जीविका चलाने वाला शख्स
Wed, 14 Apr 2021 10:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक सब्जी विक्रेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव निवासी मनोज उर्फ दुबरी(21) पुत्र स्व. गनपत ठेले पर रखकर सब्जी बेचने का काम करता था। मंगलवार की शाम ठेले पर सब्जी बेचने जा रहा था। इस दौरान दोरजी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक सब्जी बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दो भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन