वाराणसी : कोरोना से युवक की मौत, 16 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में शुक्रवार को कोरोना से कज्जाकपुरा निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि 16 अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को कुल 214 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात 13 लोगों की रिपोर्ट आई जबकि शुक्रवार को कुल चार लोग संक्रमित मिले।
इसमें कज्जाकपुरा निवासी 34 वर्षीय जिस युवक की मौत हुई है, उसे परिजनों ने 16 जून को उल्टी व पेट दर्द में शिकायत के बाद 17 जून को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 25 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जिनका परिणाम देर रात पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 26 जून को मरीज की मौत हो गई।
इसके अलावा महमूरगंज के शीलनगर निवासी 46 वर्षीय अगरबत्ती केमिकल सप्लायर और पूर्व में पाजिटिव आये एक मरीज के साथ काम करने वाले हुकुलगंज में 20 वर्षीय युवक, साइकल पंचर बनाने वाला 38 वर्षीय दुकानदार संक्रमित हुआ है।
वहीं दीनदयाल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 412 संक्रमित हो चुके हैं। इसमे 268 डिस्चार्ज, 15 की मौत के बाद 129 आईशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इसके अलावा 10 नए हॉट स्पॉट बनाया गया है।