फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather month of May began pleasant nip in air—is set conclude with storms and rain

Varanasi Weather: गुलाबी ठंड से शुरू मई का महीना आंधी-बारिश के साथ होगा समाप्त, पढ़ लें ये अलर्ट

Thu, 28 May 2026 10:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 28 May 2026 10:41 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में इन दिनों मौसम उमस भरा बना हुआ है। सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर में तेज गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि शाम के समय बादलों की आवाजाही से मौसम में कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Varanasi Weather month of May began pleasant nip in air—is set conclude with storms and rain
धूप से बचाव के लिए छाता और दुपट्टे का सहारा लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Weather Alert: फरवरी जैसी गुलाबी ठंड से शुरू हुआ मई का महीना अगस्त जैसी आंधी-बारिश के साथ समाप्त होने जा रहा है। बारिश की संभावना के चलते अलर्ट जारी होने से एक दिन पहले ही काशी का अधिकतम तापमान 4-5 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सिर्फ 1.3 डिग्री अधिक था। पिछले दिनों तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 मई को आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 और 30 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर तीखी और चुभती धूप रही, लेकिन शाम होते-होते 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। शाम पांच बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, जो शाम सात बजे तक चार डिग्री गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर कई बार बादल भी छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में काम नहीं करेंगे श्रमिक
वाराणसी मंडल में श्रमिक अब सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक खुले स्थानों पर काम नहीं करेंगे। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए श्रम विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसके तहत सभी नियोक्ताओं को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उप श्रम आयुक्त डॉ. महेश कुमार पांडेय ने बताया कि तापमान को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों के कार्य समय और शिफ्ट में तत्काल प्रभाव से बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed