फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today Nautapa heat in Banaras silent road and ghat

Varanasi Weather: नौतपा में तप रहा बनारस, सन्नाटे वाला हुआ मौसम; 42 डिग्री तापमान पर 48 का हो रहा एहसास

Mon, 27 May 2024 10:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 27 May 2024 10:48 AM IST
सार

Varanasi Weather Update Today : नौतपा में काशी तप रहा है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। यहां तापमान 42 डिग्री रहने पर 48 डिग्री सेल्सियस का एहसास हो रहा है। दिन में सड़कों से लेकर घाटों तक सन्नाटा रह रहा है। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today Nautapa heat in Banaras silent road and ghat
गर्मी के चलते सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

नौतपा की शुरुआत के बाद से ही मौसम ने यू टर्न लिया है। दिन और रात दोनों गर्म हो गए हैं। दिन में सूरज की तल्खी बढ़ने और हवा न चलने की वजह से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। सोमवार की सुबह चिलचिलाती धूप के साथ हुई। सात बजे ही गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट रहे थे। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने भी प्रचंड रूप ले लिया।   

विज्ञापन




गर्मी का सितम इस कदर हावी है कि रात में भी हवा नहीं चल रही है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह पारा के 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।  

विज्ञापन

Varanasi Weather Forecast Update Today Nautapa heat in Banaras silent road and ghat
अस्सी घाट पर पसरा सन्नाटा - फोटो : रोहित सोनकर
नौतपा का दूसरा दिन रविवार ज्यादा गर्म रहा। हवा भी पूरे दिन भर ठप रही। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है।

उधर, मौसम विभाग की ओर से वार्म नाइट का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम के बदले हुए रुख से लोग गर्मी के चलते बीमार पड़ रहे हैं। वहीं डॉक्टर भी गर्मी से बचाव के लिए लोगों को सतर्क कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed