{"_id":"61bf5c29bcc08d659d22ea6d","slug":"varanasi-uttar-pradesh-tops-with-62-gold-medals-kashi-players-dominate-the-national-taekwondo-competition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता: 62 स्वर्ण पदकों के साथ यूपी ने किया टॉप, काशी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता: 62 स्वर्ण पदकों के साथ यूपी ने किया टॉप, काशी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Sun, 19 Dec 2021 09:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:52 PM IST
सार
काशी चैलेंज कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आखिर में 62 स्वर्ण, 37 रजत व 19 कांस्य पदक के साथ उत्तर प्रदेश की टीम पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में काशी चैलेंज कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रविवार को तीसरे व आखिरी दिन खिलाड़ियों ने अपने दांवपेंच दिखाए। पूमसे में वाराणसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना एकतरफा दबदबा बनाए रखा। प्रतियोगिता के आखिर में 62 स्वर्ण, 37 रजत व 19 कांस्य पदक के साथ उत्तर प्रदेश की टीम पहले स्थान पर रहीं।
वहीं, 42 स्वर्ण, 29 रजत व 22 कांस्य पदकाें के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे दिन सब जूनियर 29 किलोग्राम वर्ग में मध्यप्रदेश की पलक ठाकुर ने गुजरात के ग्रियां पटेल को 7-3 से हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
गुजरात की वर्तिका शुक्ला प्रथम
32 किलोग्राम में गुजरात की वर्तिका शुक्ला ने बरेली की स्वराली पटेल को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया। 24 किलोग्राम वर्ग में गुजरात की दीक्षा मनवारे ने पूर्वा यादव को 13-7 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। बालकों के बीच हुई प्रतियोगिता में 29 किलोग्राम में छत्तीसगढ़ के दर्शील आनंद ने कर्नाटक के भाग्यराज को 22-16 से हरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं चंडीगढ़ के भारती ने उत्तर प्रदेश के कमलेश को 7-5 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में तकनीकी निदेशक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय रेफरी एटी राजीव ने निभाई। समापन समारोह में चित्रकार पूनम राय, 95 सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सुरेश मिश्रा, बीएसए राकेश सिंह, सत्यवर्धन सिंह, आशीष प्रताप सिंह, मनीष सिंह, रजत मिश्रा आदि मौजूद रहे।