{"_id":"63996327f2fe2525e2579db4","slug":"varanasi-twenty-crores-spent-on-sun-protection-security-including-cleanliness-and-convenience-of-devotees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: धूप से बचाव, सुरक्षा समेत सफाई और भक्तों की सुविधा पर खर्च हुए बीस करोड़, पढ़ें ये आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: धूप से बचाव, सुरक्षा समेत सफाई और भक्तों की सुविधा पर खर्च हुए बीस करोड़, पढ़ें ये आंकड़ा
Wed, 14 Dec 2022 11:16 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:16 AM IST
सार
13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा के भक्तों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कई व्यवस्थाएं शुरू कराईं। श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार होने के बाद भक्तों के सुगम दर्शन और सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में एक साल में 100 करोड़ का चढ़ावा भक्तों ने चढ़ाया। बाबा के खजाने में आए 100 करोड़ रुपये में से ही भक्तों की सुविधाओं पर 20 करोड़ खर्च किए गए। इसमें धूप से बचाव के साथ ही सुरक्षा, धाम परिसर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
पिछले साल 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा के भक्तों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए कई व्यवस्थाएं शुरू कराईं। श्री काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार होने के बाद भक्तों के सुगम दर्शन और सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। बताया कि पिनाक, नीलकंठ पवेलियन सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए विश्वनाथ द्वार (गोदौलिया गेट), शक्ति भवन (यूटिलिटी भवन) शौचालय, गंगा दर्शनम (गंगा व्यूइंग गैलरी), ललिता घाट (ललिता पथ) जलसेन पथ (रैंप बिल्डिंग ) केदार भवन, ओंकारेश्वर भवन शुरू हो चुका है। इसके लिए मंदिर न्यास की ओर अब तक 20 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : सोशल मीडिया।
दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बना लॉकर और हेल्पडेस्क
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से दर्शनार्थियों की बेहतर सुविधा के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था में 50 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त सफाई व्यवस्था में 200 कर्मियों व दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा देने के लिए 100 कर्मियों को लगाया गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में विभिन्न स्थानों पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए लॉकर, हेल्पडेस्क स्थापित किये गये हैं। इसके अलावा मंदिर न्यास दर्शनार्थियों के लिए अन्य व्यवस्था भी कर रहा है।
यह हुई सुविधाएं
- भक्तों में गर्मी में तेज धूप से बचाने के लिए कैनोपी (छाया की व्यवस्था)।
- मैट, एंबुलेंस, पेयजल व्यवस्था के साथ साफ-सफाई।
- बुजुर्ग और दिव्यांग दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए व्हील चेयर।
- मुमुक्षु भवन में मोक्ष की मनोकामना के लिए आने वालों के लिए अन्नपूर्णा भवन