फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi tourism in new year Proposal to build Tent City on sand cruise will also run in ganga

वाराणसी को नए साल में पर्यटन को मिलेगी उड़ान, रेत पर टेंट सिटी बनाने का प्रस्ताव, दो मंजिला क्रूज भी चलेगा

Mon, 04 Jan 2021 10:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Varanasi tourism in new year Proposal to build Tent City on sand cruise will also run in ganga
वाराणसी पहुंचेगा क्रूज। - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में पर्यटन को उड़ान देने को एक से बढ़कर एक योजनाएं आकार ले रही हैं। नए साल से ही इन योजनाओं के धरातल पर उतरने का क्रम शुरू हो जाएगा। इससे पर्यटन का बड़ा केंद्र काशी बनेगा। गोवा, कोलकाता की तर्ज पर गंगा में 10 करोड़ के दो मंजिला क्रूज का संचालन इस माह से शुरू होने की उम्मीद है। कोलकाता से दो मंजिला क्रूज काशी के लिए रवाना हो चुका है। इसी सप्ताह में क्रूज काशी पहुंच जाएगा। अलकनंदा, विवेकानंद रो-रो पास के साथ ही दो मंजिला क्रूज के संचालन से काशी में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

इसके साथ ही गुजरात के रण क्षेत्र की तर्ज पर गंगा पार रेती पर टेंट सिटी बसाने की योजनाएं भी बलवती होती दिख रही हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही पर्यटन विभाग ने इसका खींचना शुरू कर दिया है। टेंट सिटी से पर्यटकों का रुझान काशी में बढ़ जाएगा। रेत पर टेंट सिटी बसाने के बाद पर्यटक न सिर्फ काशी घूम सकेंगे बल्कि गंगा और बनारस की संस्कृति और अल्हड़पन से भी रूबरू हो सकेंगे। ऐसे में पर्यटन विभाग रेत पर टेंट सिटी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज चुका है। 
विज्ञापन


10 करोड़ का है दो मंजिला क्रूज
गंगा में राजघाट से अस्सी तक अलकनंदा क्रूज का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही विवेकानंद रो-रो क्रूज का भी संचालन शुरू होने वाला है। अब तीसरा क्रूज 10 करोड़ की लागत से तैयार जल्द ही काशी पहुंचने वाला है। कोलकाता से निकल चुके इस क्रूज में 100 पर्यटकों के बैठने की क्षमता है। इसमें एक मंजिल वातानुकूलित और ऊपरी मंजिल खुली होगी। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरबी सिंह ने बताया कि क्रूज संचालन को लेकर राजघाट और अस्सी पर बनकर तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

में काशी आए थे 67 लाख, 97 हजार पर्यटक
पर्यटक विभाग के अनुसार धीरे-धीरे अब चीजें सामान्य हो रही हैं। एहतियात के साथ पर्यटक स्थल खोला जा रहा है। 2019 में देश, दुनिया भर से 67 लाख, 97 हजार 775 पर्यटक काशी आए थे। इसमें 3.50 लाख विदेशी और 64 लाख 47 हजार 775 पर्यटक 47 हजार देशभर से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed