{"_id":"670f9a3785d2cd96410d75c4","slug":"varanasi-top-news-today-16-october-latest-crime-news-in-hindi-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की प्रमुख खबरें: कूड़े के पास बिठाकर बच्चों को कराया जा रहा भोजन, पुलिस चौकी के सामने भिड़े दो सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की प्रमुख खबरें: कूड़े के पास बिठाकर बच्चों को कराया जा रहा भोजन, पुलिस चौकी के सामने भिड़े दो सिपाही
Wed, 16 Oct 2024 04:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:19 PM IST
सार
Varanasi Top News : वाराणसी जिले में पिछले 24 घंटे में कई खबरें चर्चा में रहीं। इनमें क्राइम से जुड़ी कई खबरें शामिल रहीं। इनमें कूड़े के पास बिठाकर बच्चों को भोजन कराने के साथ ही किराये के घर में मृत मिले बुजुर्ग की घटना सुर्खियों में रही।
विज्ञापन
वाराणसी की प्रमुख खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कूड़े के पास बिठाकर बच्चों को कराया जा रहा भोजन
विज्ञापन
चिरईगांव ग्राम पंचायत बराई के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कूड़े के पास जमीन पर बिठाकर मिड डे मील का भोजन खिलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में तीन-तीन सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन विद्यालय में साफ-सफाई नहीं होती। पूरे कैंपस में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। शिक्षक और बच्चे कैंपस में ही कूड़ा डालते हैं। आए दिन बच्चों की तबीयत खराब रहती है। ऐसे में उनकी उपस्थिति भी कम होती है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि बच्चों को कमरे में साफ-सुथरी जगह पर बिठाकर एमडीएम खिलाने को कहा गया है। अगर कूड़े के पास ऐसा किया जा रहा है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सोनिया पुलिस चौकी के सामने दो सिपाहियों से मारपीट
सोनिया पुलिस चौकी के सामने दो सिपाहियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ी गई। मामले को लेकर कांस्टेबल विनोद कुमार की तहरीर पर सिगरा थाने में सिद्धगिरीबाग निवासी सोनू बाल्मीकी और मोनू बाल्मीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांस्टेबल विनोद कुमार की तहरीर के अनुसार वह अपने साथी मदराखन के साथ रात्रिकालीन गश्त पर सोनिया पुलिस चौकी के सामने पहुंचे थे। वहां दो लोग सड़क पर खड़े होकर तेज आवाज में गालीगलौज कर रहे थे। उन दोनों को घर जाने के लिए कहा गया तो दोनों हमलावर हो गए। दोनों ने मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों से पता लगा कि दोनों सिद्धगिरीबाग के रहने वाले सोनू बाल्मीकी और मोनू बाल्मीकी हैं।
विज्ञापन
47 लाख का निवेश करा कर 16 लाख रुपये दिए, शेष पैसा हड़प लिए
श्री शिव प्रसाद गुप्त नगर कॉलोनी, सामने घाट निवासी डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह को बेहतर मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों ने 47 लाख रुपये का निवेश कराया। 16 लाख रुपये देकर शेष पैसे आरोपियों ने हड़प लिए। डॉ. सिंह की शिकायत पर लंका थाने में मुंबई निवासी महादेव जाधव और राजेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस चौकी के पीछे चल रहा था गैस सिलिंडर की रिफलिंग का खेल
भीटी पुलिस चौकी के पीछे लगभग सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मार कर गैस सिलिंडर की रिफिलिंग के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। आपूर्ति विभाग की कार्रवाई में मौके से तीन घरेलू सिलिंडर, एक छोटा सिलिंडर, दो ऑटो रिफिलिंग उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अन्य सामान बरामद हुए। दुकान संचालक साहित्यनाका, रामनगर निवासी शमशेर खान मौके से भाग गया। छापा मारने वाली टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुषमा पांडेय और पूर्ति निरीक्षक पुलकित वत्स शामिल थे।
डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह से मुंबई के लोअर परेल स्थित रेहान इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर महादेव जाधव ने उनसे अपने व्यापार में निवेश करने के लिए कहा। उन्हें बताया कि प्रति माह एक निश्चित धनराशि मिलेगी और इसके लिए एडवांस में चेक उपलब्ध करा दिया जाएगा। वह महादेव की बातों पर विश्वास करके उसके द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि राजेश सिंह को 37 लाख रुपये अपने बैंक खाते से दिए। 10 लाख रुपये उन्होंने नगद दिया। महादेव ने उन्हें 54 लाख 30 हजार रुपये का 40 चेक दिया। 16 लाख रुपये की कीमत के चेक का भुगतान उन्हें मिला। बाद में चेक का भुगतान होना बंद हो गया। इस पर राजेश सिंह और महादेव जाधव से बात की गई तो दोनों ने शेष पैसा भूल जाने के लिए कहा।
किराये के कमरे में मृत पड़ा मिला बुजुर्ग
कैंट थाने के सिकरौल स्थित एक मकान के कमरे में मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि चुप्पेपुर, शिवपुर का मूल निवासी मोहन लाल भोजवानी (77) लगभग दो साल से सिकरौल निवासी अधिवक्ता हरिशंकर सिंह के यहां किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह ठेला पर चाय बेचकर जीवन यापन करता था। एक हफ्ते से मोहन लाल की तबीयत ठीक नहीं थी। मंगलवार की सुबह काफी देरी तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी नरेंद्र यादव ने दरवाजे को जोर से धक्का देकर खोला। अंदर मोहन लाल निढाल पड़ा था और सारा सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस ने मोहन लाल के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

सीसी फुटेज की मदद से बाइक चिह्नित हुई, तीन गिरफ्तार
पंचवटी मैदान के समीप एक महिला से चेन लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। चेन छीनने के बाद भागने के दौरान बदमाशों की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर एक सीसी कैमरे में कैद हो गया था। बाइक के नंबर की मदद से पुलिस एक आरोपी को पकड़ी। उससे मिली जानकारी के आधार पर दो और आरोपी पकड़े गए। आरोपियों की पहचान कोटवां सरायमोहना के संतोष यादव और कमौली के प्रदीप यादव व अतुल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। लूटी गई चेन आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद की है।
पंचवटी रोड स्थित चंद्रिकापुरी कॉलोनी की वसुंधरा तिवारी सोमवार की शाम दूध लेने बाजार गई थी। वापसी के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने महिला से किसी का पता पूछा। उसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो युवक आए और महिला के गले से चेन खींच लिए। रामनगर थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज से संतोष यादव पकड़ा गया। संतोष से मिली जानकारी के आधार पर प्रदीप और अतुल भी पकड़े गए। एक अन्य आरोपी की तलाश है। संतोष का पुराना आपराधिक इतिहास है।
प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे युवक पर हमला
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज के पास मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महावीर मंदिर रोड, अर्दली बाजार निवासी जय निशीकांत पांडेय ने पुलिस को बताया कि गत रविवार को वह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा था। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज के समीप मुकुल यादव, मयंक कुमार, मोहित कुमार, प्रशांत कुमार, सागर कुमार और उनके अज्ञात साथियों ने अकारण ही उस पर राड और फाइटर पंच से हमला किया। हमले में उसका सिर फट गया।
पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दी
रघुनाथपुर में पत्नी से झगड़ा करने के बाद संदीप यादव (30) ने फंदा लगा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान सोमवार की रात युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रघुनाथपुर का संदीप यादव मालवाहक ऑटो चलाता था। पड़ोसियों के अनुसार दो दिन पहले संदीप का उसकी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप ने कमरे में फंदा लगा लिया था। उसकी पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया तो परिजनों ने फंदे से नीचे उतारकर महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी
तिलमापुर क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में रहने वाले पंकज मालवीय (48) ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पंकज मालवीय ठेके पर मकान बनवाने का काम करता था। संदीप के पिता ने बताया कि पंकज आर्थिक तंगी से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दिया है। पंकज की एक पुत्री और एक पुत्र है।
जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को पीटा
रामचंदीपुर नखवां गांव की रहने वाली लालमनी देवी और उनके पति अवधेश निषाद को जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता लालमनी देवी की तहरीर पर चौबेपुर थाने में चार आरोपियों जगदीश, बंशराज, शिवकुमार और राजकुमार निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सफारी से चोरी करते थे बकरा, आरोपी गिरफ्तार
बकरा चोरी के आरोपी को पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार किया। सफारी वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दुबे के अनुसार आरोपी की पहचान सिंधोरा के गरथमा निवासी महेंद्र प्रताप के रूप में हुई है। छानबीन में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के संग सफारी से बकरा चोरी करता था। इसके दो साथी फरार है, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। थाने क्षेत्र के नेहिया निवासी पूनम देवी ने 10 अक्तूबर को सफारी गाड़ी से बकरा चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

साली ने जीजा के खिलाफ मारपीट का लगाया आरोप
युवती ने अपने जीजा समेत परिजनों पर पिटाई का आरोप लगाया है। मंगलवार को थाने में तहरीर दी। भदोही की रहने वाली मीना पटेल के अनुसार वह अपनी बहन सपना पटेल के साथ बच्छाव निवासी छोटी बहन सुनीता पटेल से मुलाकात करने गई थी। इस बीच विवाद हो गया, जिससे नाराज जीजा समेत उनके परिजनों ने पिटाई कर दी।
जीएसटी के नाम पर ईंट भट्ठा मालिकों का नहीं होगा उत्पीड़न
पुराने बकाया को दिखाकर मनमाने तरीके से ईंट भट्ठा फर्मों के बैंक खातों से रकम निकासी की पुनरावृत्ति और बैंक खातों को सीज नहीं किया जाएगा। यह आश्वासन जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-वन डीएन सिंह ने मंगलवार को ईंट निर्माता परिषद के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक दिया।
चेतगंज स्थित जीएसटी कार्यालय में ईंट निर्माता परिषद के अध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने कहा कि कुछ अधिकारी ईंट भठ्ठा मालिकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस दौरान तय हुआ कि जीएसटी अधिकारियों और ईंट निर्माता परिषद की एक बैठक भी जल्द होगी। इसमें कई बिंदुओं, अधिनियम आदि पर चर्चा की जाएगी। अपर आयुक्त ग्रेड-वन डीएन सिंह ने कहा कि यदि कोई उत्पीड़न कर रहा है तो उसकी सूचना दें। साथ ही कहा कि जो टैक्स, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हैं, उनका साथ न दें। बैठक में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बदलानी, महामंत्री शिवप्रकाश सिंह, मंशा राम आहूजा, कैलाश पटेल, मनोज यादव आदि रहे।
ट्रॉली बैग के विरोध में डीआरएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन
ट्रॉली बैग व्यवस्था पर रोक लगने के बाद भी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में लोको पायलट और गार्डों को ट्रॉली बैग दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। आक्रोशित कर्मचारियों ने मंगलवार को ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के बैनर तले डीआरएम ऑफिस लहरतारा में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डीआरएम वीके श्रीवास्तव को ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रमोद कुमार, जीपी शर्मा, अश्विनी कुमार, राणा राकेश रंजन कुमार, वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रॉली बैग व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 26 सितंबर को महाप्रबंधक के आदेश के बाद भी मंडल रेल प्रबंधक की ओर से न ही ट्रॉली बैग के प्रावधान को बंद किया और न ही लाइन बॉक्स को चालू किया। गार्डों और लोको पायलट ने लाइन बॉक्स व्यवस्था को चालू करने की मांग की।

अमूल डेयरी संस्थान को बाबा का प्रसाद का दायित्व देना गलत-अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रसाद का दायित्व गुजरात केंद्रित अमूल डेयरी संस्थान को सौंपे जाने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय जनभावनाओं के साथ ही काशी एवं पूर्वांचल के स्थानीय आर्थिक हितों पर गहरे आघात का एक और कदम है। ये कार्य स्थानीय जन उत्पादन आधारित अमूल संस्थान भी कर सकता है। अजय राय ने कहा कि हर बड़े और महत्वपूर्ण काम लगातार गुजरात से जुड़ी कंपनियों को दिए जा रहे हैं। पराग को यह सेवा मिलती तो उसके माध्यम से स्थानीय जनता का योगदान बाबा के भोग प्रसाद की सेवा से जुड़ता। सरकार ने बाबा की सेवा के इस सौभाग्य से वंचित करने की साजिश की है।
1 नवंबर से होगी धान की खरीद
जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने मंगलवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ, पीसीयू और मंडी सचिव को धान क्रय केन्द्रों की जियो टैगिंग कर केन्द्रों को ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया। 1 नवंबर से धान खरीद शुरू कर भारत सरकार के पोर्टल क्यूसीआई पर धान क्रय केन्द्र के समस्त विवरण अपडेट कराने को कहा। जिन मिलों में विद्युत कनेक्शन नहीं है वहां धान खरीद कार्य नहीं होगा। अपर जिलाधिकारी(वि/रा0) और अधिकारी गण उपस्थित रहे।