फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi temperature low weather due to cold

कोल्ड फ्रंट की दस्तक से चार डिग्री गिरा पारा, इस सप्ताह हो सकती है बारिश

Mon, 06 Jan 2020 11:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 06 Jan 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Varanasi temperature low weather due to cold
पूर्वांचल में कोल्ड फ्रंट की दस्तक। - फोटो : अमर उजाला।

कोल्ड फ्रंट की दस्तक से पारा चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। रविवार को दिन भर नम पछुआ हवाएं भी चलती रहीं, जिससे ठंड बढ़ गई है। शीतलहर और ठंड को देखते हुए इंटर तक के स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां आठ जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।

विज्ञापन


बूंदाबांदी के बाद पछुआ हवाएं चलने से मौसम एक बार फिर बदल गया है। रविवार को न्यूतनम तापमान शनिवार के न्यूनतम तापमान 14.4 की तुलना में चार डिग्री लुढ़ककर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन फिर बादल छा गए। दिन भर नम हवाएं चलने से ठंड भी बढ़ गई। देर शाम कोहरा भी बढ़ गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि सात से दस जनवरी के बीच वाराणसी समेत पूर्वांचल में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने यूपी बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, मदरसा, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और कस्तूरबा गांधी विद्यालय को बंद रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड/प्रयोगात्मक परीक्षा पहले से निर्धारित है तो वह चलती रहेगी। शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा दिए गए कार्य सुबह 9 से 3 बजे तक विद्यालय पहुंचकर करते रहेंगे। डीएम ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed