फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi suicide case young man post on Instagram before committing suicide on birthday

फ्लेक्स तो है 19 साल की उम्र में मौत: खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट, लाइव होकर 11वीं मंजिल से कूदा

Sat, 10 Feb 2024 01:56 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Feb 2024 01:56 PM IST
सार

वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट में एक युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही 11वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक खुदकुशी करते समय इंस्टाग्राम पर लाइव था। 

विज्ञापन
varanasi suicide case young man post on Instagram before committing suicide on birthday
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने जन्मदिन के दिन सेंट्रल जेल रोड स्थित 11 मंजिला वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा कर युवक के आत्महत्या की घटना ने परिवार के साथ ही दोस्तों को भी झकझोर दिया है। 12वीं की पढ़ाई के बाद रणवीर मुंबई में फिटनेस ट्रेनिंग की पढ़ाई कर रहा था। रणवीर को मॉडलिंग का भी शौक था। मौजूदा समय में रणवीर अपने घर पर ही रह रहा था। युवक के दोस्तों से पता लगा है कि आत्महत्या के समय वह इंस्टाग्राम पर लाइव था।    

विज्ञापन


फ्लेक्स तो है 19 साल की उम्र में मौत
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुरुवार की रात अंग्रेजी में स्टेटस लिखा था कि फ्लेक्स तो है 19 साल की उम्र में मौत...। इंस्टाग्राम पर उसने अपने दोस्तों की जन्मदिन की शुभकामनाओं का जवाब भी दिया था। रणवीर के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर आत्महत्या से पहले वह लाइव हुआ था तो सभी की शुभकामनाएं स्वीकार कर रहा था। उसी बीच उसे अचानक न जाने क्या हुआ कि उसने जान दे दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जन्मदिन के दिन मौत को लगाया गले, इंस्टाग्राम पर लाइव होकर 11 मंजिला अपार्टमेंट की छत से कूदा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त रहे नहीं... अब जिंदगी में बचा क्या है
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि रणवीर के दो दोस्त भी आत्महत्या कर चुके हैं। वह अकसर कहता था कि दोस्त रहे नहीं... अब जिंदगी में बचा क्या है...? इस पर उसके परिजन उसे समझाते थे। रणवीर और उसके पिता के बीच की आपसी समझ बहुत अच्छी थी और एक-दूसरे के प्रति व्यवहार दोस्ताना था। रणवीर को उसके पिता हमेशा कहते थे कि जो मन आए करो, लेकिन अच्छे आदमी बनो।

ये है मामला

भेलूपुर थाना क्षेत्र की गुरुधाम कॉलोनी के मूल निवासी गणेश उपाध्याय के व्यावसायिक भवन हैं। वह अपने इकलौते बेटे रणवीर उपाध्याय (19) और पत्नी सीमा उपाध्याय के साथ वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट में रहते हैं। 12वीं की पढ़ाई के बाद रणवीर मुंबई में फिटनेस ट्रेनिंग की पढ़ाई कर रहा था। रणवीर को मॉडलिंग का भी शौक था। मौजूदा समय में रणवीर अपने घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे रणवीर अपना मोबाइल लेकर अपार्टमेंट के ए-ब्लॉक की छत पर गया और टहलते हुए अचानक जमीन पर छलांग लगा दी। रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed