Varanasi: जन्मदिन के दिन मौत को लगाया गले, इंस्टाग्राम पर लाइव होकर 11 मंजिला अपार्टमेंट की छत से कूदा युवक
वाराणसी में सेंट्रल जेल रोड स्थित वरुणा गार्डन के 11वीं मंजिल से कूदकर युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल जेल रोड स्थित 11 मंजिला वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा कर 19 वर्षीय एक युवक ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर जान दे दी। आत्महत्या के दौरान युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव था। इकलौते बेटे के आत्मघाती कदम से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार, युवक हमेशा जान देने जैसी बातें अपने परिजनों से करता रहता था। उसकी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
भेलूपुर थाना क्षेत्र की गुरुधाम कॉलोनी के मूल निवासी गणेश उपाध्याय के व्यावसायिक भवन हैं। वह अपने इकलौते बेटे रणवीर उपाध्याय (19) और पत्नी सीमा उपाध्याय के साथ वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट में रहते हैं। 12वीं की पढ़ाई के बाद रणवीर मुंबई में फिटनेस ट्रेनिंग की पढ़ाई कर रहा था।
रणवीर को मॉडलिंग का भी शौक था। मौजूदा समय में रणवीर अपने घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे रणवीर अपना मोबाइल लेकर अपार्टमेंट के ए-ब्लॉक की छत पर गया और टहलते हुए अचानक जमीन पर छलांग लगा दी। रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
अपार्टमेंट के सिक्योरिटी स्टॉफ की सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। युवक के दोस्तों से पता लगा है कि आत्महत्या के समय वह इंस्टाग्राम पर लाइव था।
आर्थिक रूप से संपन्न और अच्छी पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।