फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   varanasi samajwadi party take command for phulpur by election

उपचुनावः फूलपुर सीट को जिताने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 09 Mar 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Mar 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi samajwadi party take command for phulpur by election
अखिलेश यादव

विज्ञापन
फूलपुर संसदीय सीट के उप चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खास तैयारी की है। इस बाबत अखिलेश यातव ने वाराणसी की टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

फूलपुर लोकसभा के तहत आने वाली फूलपुर विधानसभा सीट का दारोमदार वाराणसी की जिला और महानगर टीम पर है।  सपा ने फूलपुर संसदीय सीट से नागेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


फूलपुर विधानसभा में वाराणसी और भदोही जिले के  नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। पूरी टीम को चुनाव प्रबंधन में लगाया गया है। दोनों जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एक साथ टीम बनाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव होने तक जिले के करीब 50 से अधिक पदाधिकारियों को फूलपुर में ही कैंप करने का निर्देश दिया गया है। आजमगढ़ निवासी पूर्व मंत्री बलराम यादव को उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। 

जातिगत समीकरण पर है नजर

varanasi samajwadi party take command for phulpur by election
सपा - फोटो : amar ujala
फूलपुर संसदीय सीट के उप चुनाव में जातिगत समीकरण के आधार पर भी अलग-अलग क्षेत्रों में नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। मुस्लिम इलाकों में अशफाक अहमद डब्लू, इस्तकबाल कुरैशी एवं अन्य कुर्मी बाहुल इलाकों में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, राजकुमार जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

हर सेक्टर में अलग-अलग लोगों को प्रभारी बनाया गया है। बसपा के समर्थन देने के एलान से समीकरण तेजी से बदलने के उम्मीद है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बसपा नेता भी सपा प्रत्याशी के  लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने बताया कि फूलपुर विधानसभा सीट की जिम्मेदारी वाराणसी टीम को मिली है। बूथ स्तर तक प्रबंधन का काम किया जा रहा है। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में करीब तीन लाख पटेल वोटर हैं जो निर्णायक बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed