फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Run in Utkarsh Marathon, win a prize of Rs 1.51 lakh, here are the details

वाराणसी: उत्कर्ष मैराथन में लगाइए दौड़, जीतिए 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार, ये रही डिटेल

Wed, 04 Oct 2023 09:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 04 Oct 2023 09:34 PM IST
सार

21 किमी की मैराथन के महिला-पुरुष वर्ग के विजेता को 1.51-1.51 लाख रुपये पुरस्कार मिलेंगे। प्रथम महिला व पुरुष उप विजेता को एक लाख एक हजार और द्वितीय उप विजेता को 75 हजार का पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Varanasi: Run in Utkarsh Marathon, win a prize of Rs 1.51 lakh, here are the details
उत्कर्ष मैराथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्लीन काशी-ग्रीन काशी के संदेश के साथ उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की ओर से मैराथन सीजन-2 का आगाज हो चुका है। बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ गोविंद सिंह की मौजूदगी में बुधवार को जिले के आला अफसरों ने मैराथन की जर्सी लॉन्च की गई। प्रबंध निदेशक ने कहा कि 29 अक्तूबर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से मैराथन की शुरूआत होगी। यह तीन वर्गों (पहला 21, दूसरा 10 और तीसरा 5 किलो मीटर) में होगा। उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक क्लीन काशी व ग्रीन काशी के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


छावनी स्थित होटल में उत्कर्ष बैंक के प्रबंधक निदेशक व सीईओ गोविंद सिंह, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन, डीएम एस. राजलिंगम, छावनी परिषद की सीईओ आकांक्षा तिवारी अन्य ने मैराथन जर्सी लॉन्च की। महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले अलग-अलग होंगे। हर वर्ग के विजेता को समान पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी मुकाबलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों को हिस्सा लेना है। विशिष्ट अतिथि में सीडीओ हिमांशु नागपाल, वीडीए सचिव सुनील वर्मा, डीसीपी वरूणा अमित कुमार, वाराणसी एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएसए यादव व सचिव रमेश कुमार यादव समेत अन्य रहे।
विज्ञापन

 

Varanasi: Run in Utkarsh Marathon, win a prize of Rs 1.51 lakh, here are the details
मैराथन सीजन-2 का आगाज - फोटो : अमर उजाला

पुरस्कारों की होगी बारिश

21 किमी की मैराथन के महिला-पुरुष वर्ग के विजेता को 1.51-1.51 लाख रुपये पुरस्कार मिलेंगे। प्रथम महिला व पुरुष उप विजेता को एक लाख एक हजार और द्वितीय उप विजेता को 75 हजार का पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी तरह दस किमी की मैराथन के विजेता को 51 हजार, प्रथम उप विजेता को 21 हजार और द्वितीय उप विजेता को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। पांच किमी की मैराथन के विजेता को 15 हजार, प्रथम उप विजेता को 11 हजार और द्वितीय उप विजेता को 5100 रुपये मिलेंगे।

मैरी कॉम बढ़ाएंगी हौसला, फिट व्यक्ति ले सकते हैं हिस्सा

उत्कर्ष बैंक के प्रबंध निदेशक गोविंद सिंह ने बताया कि मैराथन की मुख्य अतिथि और ब्रांड एंबेसडर बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम होंगी। इस मैराथन में 18 वर्ष या उसके ऊपर के सभी स्वस्थ व्यक्ति हिस्सा ले सकते हैं। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि दूसरे वर्ष भी शहरवासी हिस्सा लेकर इस मैराथन को सफल बनाएंगे। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने वीडियो संदेश के साथ मैराथन के सफल आयोजन के लिए शुभकामना दी।
ये होगा रूट संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शुरू होगा, जो मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन तिराहा, भोजूबीर से अतुलानंद चौराहा, सेंट्रल जेल रोड, फुलवरिया पुल, शिवपुर चुंगी से होते हुए पुन: संपूर्णानंद विश्वविद्यालय आकर समाप्त होगा।

Varanasi: Run in Utkarsh Marathon, win a prize of Rs 1.51 lakh, here are the details
मैराथन सीजन-2 का आगाज - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले होगी स्वास्थ्य की जांच

क्लीन काशी, ग्रीन काशी के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैराथन पर्यावरण अनुकूल होगा। मैराथन से एक दिन पहले बिब नंबर का वितरण, स्वास्थ्य की जांच और मनोरंजक गतिविधियां होंगी।

यहां कराइए मैराथन के लिए पंजीकरण

मैराथन सीजन-2 में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए 9151028550, 9151028551 पर कॉल करें। इसके अलावा www.utkarshmarathon.com पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed