Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Preparations for Nagnathaiya are complete on November 13

वाराणसी: नागनथैया की तैयारी पूरी, 13 नवंबर को कालिया नाग के फन पर बांसुरी बजाते दिखेंगे कृष्ण

Thu, 12 Nov 2026 05:05 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 12 Nov 2026 05:05 PM IST
सार

वाराणसी के तुलसी घाट पर 13 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध नागनथैया लीला होगी। करीब 40 कारीगर इसकी तैयारियों में जुटे हैं। भगवान कृष्ण कदम की डाल से गंगा में छलांग लगाकर कालिया नाग के फन पर बांसुरी बजाते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

विज्ञापन
Varanasi Preparations for Nagnathaiya are complete on November 13
वाराणसी, नागनथैया लीला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के तुलसी घाट पर विश्वप्रसिद्ध नागनथैया लीला की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 13 नवंबर को दीपावली के चौथे दिन होने वाली इस लीला में भगवान श्रीकृष्ण कदम की डाल से गंगा रूपी यमुना में छलांग लगाएंगे। गेंद निकालने के लिए नदी में कूदने के बाद कालिया नाग के फन पर बांसुरी बजाते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु तुलसी घाट पर जुटते हैं। लीला के दौरान हर-हर महादेव और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठता है।

विज्ञापन


कदम की डाल से गंगा में छलांग लगाएंगे कान्हा
नागनथैया लीला में तुलसी घाट पर गंगा को यमुना के रूप में सजाया जाता है। मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण अपने सखाओं के साथ गेंद खेलते समय उसे यमुना में गिरा देते हैं। गेंद निकालने के लिए वह कदम की डाल से नदी में छलांग लगाते हैं। इसके बाद कालिया नाग का दमन कर उसके फन पर बांसुरी बजाते हुए प्रकट होते हैं। भगवान के इस स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु घंटों इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

40 कारीगर तैयार कर रहे कालिया नाग का स्वरूप
लीला की तैयारियां संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र की देखरेख में कराई जा रही हैं। कालिया नाग के फन और धड़ को तैयार करने में कारीगर जुटे हैं। आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए करीब 40 मजदूर अलग-अलग कार्यों में लगे हुए हैं।

साक्षात भगवान कृष्ण के उपस्थित होने की मान्यता
संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभर नाथ मिश्र ने बताया कि मान्यता है कि इस लीला में साक्षात भगवान श्रीकृष्ण उपस्थित होते हैं। हम लोग तो केवल निमित्त मात्र हैं। उन्होंने बताया कि लीला के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए तुलसी घाट आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed