{"_id":"60be5d79feae997a707af0ba","slug":"varanasi-police-seized-bullet-bike-after-written-aai-t-likhai-in-place-of-number-on-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बुलेट पर नंबर की जगह लिखा था 'आई त लिखाई', पुलिस ने सीज कर कहा 'जब लिखाई तब थाने से जाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बुलेट पर नंबर की जगह लिखा था 'आई त लिखाई', पुलिस ने सीज कर कहा 'जब लिखाई तब थाने से जाई'
Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:25 PM IST
सार
युवक काफी गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस एक न सुनी और कैंट इंस्पेक्टर ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि 'जब लिखाई तब थाने से बुलेट जाई।' इस कार्रवाई की शाम के समय कचहरी चौराहे पर काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
पुलिस ने सीज की बुलट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी के कचहरी पर सोमवार शाम चेकिंग के दौरान एक बुलेट को कैंट पुलिस ने सीज किया। पीछे नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर की बजाय 'आई त लिखाई' लिखा देख पुलिसकर्मियों ने वाहन सवार को रोका और सीज की कार्रवाई की। युवक काफी गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस एक न सुनी और कैंट इंस्पेक्टर ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि 'जब लिखाई तब थाने से बुलेट जाई।' इस कार्रवाई की शाम के समय कचहरी चौराहे पर काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
दशाश्वमेध थाना अंतर्गत खालिसपुरा का रहने वाला प्रतीक मिश्रा अपनी बुलेट से कचहरी की ओर गया हुआ था, उसी समय कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह चेकिंग कर रहे थे, तभी उनकी नजर बुलेट के पीछे नंबर प्लेट पर गई। रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर लिखा आई त लिखाई देख इंस्पेक्टर ने रोका और फिर सीज की कार्रवाई की। उन्होंने युवक को ट्रैफिक नियमों को भी समझाया।
विज्ञापन