{"_id":"5f89b23a8ebc3eefa777321e","slug":"varanasi-police-illegal-recovery-from-trucks-action-will-be-taken-against-manduwadih-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Police: ट्रकों से अवैध वसूली मामले में मंडुवाडीह इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Police: ट्रकों से अवैध वसूली मामले में मंडुवाडीह इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
Sat, 17 Oct 2020 01:12 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में ट्रकों से अवैध वसूली के दो माह पुराने मामले में मंडुवाडीह इंस्पेक्टर महेंद्र राम प्रजापति सहित 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शुक्रवार को एसएसपी ने लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मंडुवाडीह थाने के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी और कांस्टेबल अंकित कुमार राय को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
छह अगस्त 2020 को मंडुवाडीह क्षेत्र में पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा प्राइवेट व्यक्ति से ट्रकों से अवैध वसूली कराने का मामला उजागर हुआ था। एसएसपी अमित पाठक ने उस दौरान हेड कांस्टेबल तेजबहादुर यादव और कांस्टेबल बलवंत कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में मंडुवाडीह थाने के हेड कांस्टेबल तेजबहादुर व धर्मेंद्र और कांस्टेबल बलवंत, अंकित, महेंद्र सिंह, अनूप कुमार सिंह, नीरज राय व जितेंद्र सिंह दोषी पाए गए हैं। इसलिए अब इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इसी प्रकरण में इंस्पेक्टर मंडुवाडीह महेंद्र राम और लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय सजगता न बरतने के दोषी पाए गए हैं, इसलिए इन दोनों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन