{"_id":"5f7b6ff5348be73cf675a0bf","slug":"varanasi-police-arrested-girlfriend-on-airport-to-meet-her-lover-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: प्रेमी से मिलने आजमगढ़ से मुंबई जा रही प्रेमिका को एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: प्रेमी से मिलने आजमगढ़ से मुंबई जा रही प्रेमिका को एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा
Tue, 06 Oct 2020 12:48 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
varanasi airport
- फोटो : varanasi airport
प्रेमी से मिलने मुंबई जाने के लिए सोमवार की दोपहर आजमगढ़ से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची प्रेमिका को फूलपुर पुलिस ने एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया से पकड़ लिया। परिजनों के एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने युवती को उन्हें सौंप दिया। इस दौरान प्रेमिका मुंबई में रह रहे प्रेमी के यहां जाने के लिए अड़ी रही।
विज्ञापन
आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती पिछले दो साल से गांव के ही एक युवक से प्यार करती है। इस बीच युवक कमाने के लिए मुंबई चला गया तो युवती भी उसके पास जाने के लिए बेकरार थी। बीच में कई बार जाने का प्रयास भी कर चुकी थी। सोमवार को भी मौका देख सुबह युवती घर से बैग लेकर भाग निकली। यह बात परिजनों को मालूम हुई तो आजमगढ़ के सिधारी थाना में संपर्क कर पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सिधारी पुलिस ने तत्काल फूलपुर पुलिस को इस प्रकरण की जानकारी दी। दोपहर 12 बजे के आसपास युवती एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंच गई थी, बस विमान में सवार होना था। इस बीच बाबतपुर चौकी की पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया। शाम के समय पहुंचे परिजनों ने चौकी में कागजी कार्रवाई के बाद युवती को अपने साथ ले गए। हालांकि इस दौरान चौकी पर युवती अपने प्रेमी के पास जाने के लिए अड़ी हुई थी।
विज्ञापन