फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police Arrest Hawala Operator Vaibhav Jaiswal in Cough Syrup Case

कफ सिरप केस: हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल गिरफ्तार, बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल के नेटवर्क को खंगाल रही एसआईटी

Tue, 31 Mar 2026 02:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 31 Mar 2026 02:06 AM IST
सार

Varanasi News: कफ सिरप मामले में हवाला कारोबारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उधर, एसआईटी बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के हवाला नेटवर्क को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Varanasi Police Arrest Hawala Operator Vaibhav Jaiswal in Cough Syrup Case
हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल को कोतवाली पुलिस और एसआईटी ने सोमवार को गिरफ्तार किया। शुभम जायसवाल के इनर सर्किल में शामिल वैभव, कफ सिरप तस्करी की रकम को गोल्ड, शराब और साड़ी कारोबार के जरिए हवाला में बदलता था। एसआईटी बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तक जुड़े हवाला नेटवर्क की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी जैतपुरा थाना क्षेत्र के दारानगर का निवासी है। आरोपी से कोतवाली पुलिस और एसआईटी पूछताछ कर रही है। वैभव की नाटी इमली-कॉटनमिल रोड पर बर्तन की दुकान भी है।

विज्ञापन


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एसआईटी की जांच और विवेचना के क्रम में आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। शुभम के करीबियों में शामिल वैभव जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। जांच में कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो सीधे हवाला से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों और बैंकों के विवरण खंगालने के क्रम में वैभव का नाम सामने आया। कफ सिरप प्रकरण शुरू होने और शुभम के भागने के समय से वैभव भी लापता था। एसआईटी की जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और वैभव का सीधा जुड़ाव है। शुभम की फरारी के दौरान भी वैभव से फेसटाइम पर बातचीत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- छात्रों के लिए पाठयक्रम ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी बहुत जरूरी

तस्करी से अर्जित रकम शुभम के बताए ठिकानों और लोगों तक वैभव के माध्यम से पहुंचाई गई। पश्चिम बंगाल से हवाला कारोबार अधिक पैमाने पर हुआ। वैभव, शुभम का सबसे भरोसेमंद राजदार था। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वैभव के ठिकाने से भारी मात्रा में करेंसी भी मिली है। कफ सिरप के अलावा शुभम ने वैभव के साथ शराब का कारोबार भी शुरू किया था। 

छह शराब की दुकानें शुभम के पास थीं, जिनमें दो का नवीनीकरण न होने पर हाथ से निकल गया। सिगरा और रोहनिया के शहावाबाद के दो ठेके भी खो गए। तीन अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। दो दिन के अंदर और भी गिरफ्तारी संभव है।
फेसटाइम पर अधिवक्ताओं और सफेदपोशों के संपर्क में है शुभम

तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वांछित शुभम जायसवाल दुबई और नेपाल में छिपे होने की संभावना है। कुछ जानकारों के अनुसार वह कोलकाता से आवाजाही भी कर रहा है। पांच से अधिक बैंक खाते सीज होने और पकड़े जाने के भय से वह बैंकों से रकम निकाल नहीं रहा है, इसलिए हवाला के जरिए अपने ठिकानों तक रकम भेजवा रहा है। 

वाराणसी, झारखंड और कोलकाता से रकम मंगाई जा रही है। शुभम के संपर्क में अभी भी कुछ अधिवक्ता और सफेदपोश हैं, जो फेसटाइम के जरिए जुड़े हुए हैं। सोनभद्र जेल में शुभम के पिता भोला प्रसाद जायसवाल बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed