{"_id":"69afd268d935bd89160928eb","slug":"varanasi-police-action-fir-registered-for-first-time-for-playing-loud-speakers-at-high-volume-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस का एक्शन: तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर पहली बार एफआईआर, दो लाउड स्पीकर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस का एक्शन: तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर पहली बार एफआईआर, दो लाउड स्पीकर जब्त
Tue, 10 Mar 2026 01:42 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:42 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने पहली बार तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बिना अनुमति के छत पर लाउड स्पीकर बजाने पर ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी जिले के काजीपुर कला में सोमवार को तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर मकान मालिक रब्बानी हसन के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। लाउड स्पीकर मामले में कमिश्नरेट में पहली बार प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई है। दोनों लाउड स्पीकर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में यूपी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इस बीच डायल-112 पर सूचना मिली कि काजीपुर कला मोहल्ले में तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाए जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं समेत अन्य बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। बिना अनुमति छत पर लाउड स्पीकर बजाने के मामले में मकान मालिक रब्बानी हसन के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन