{"_id":"65d6523061fb28cb47048633","slug":"varanasi-pm-modi-will-come-to-kashi-today-on-a-two-day-visit-2024-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : पीएम मोदी दो दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे काशी, संत शिरोमणि को शीश नवाकर देंगे 14 हजार करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : पीएम मोदी दो दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे काशी, संत शिरोमणि को शीश नवाकर देंगे 14 हजार करोड़ की सौगात
Thu, 22 Feb 2024 10:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:40 AM IST
सार
18 घंटे के काशी प्रवास के दौरान पीएम मोदी 23 फरवरी को सीरगोवर्धन और करखियांव में जनसभा को संबोधित करके चुनावी शंखनाद करेंंगे। साथ ही संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा का अनावरण करके उनके दर पर शीश नवाएंगे और संगत में लंगर भी छकेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
विस्तार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक महीने बाद काशीवासियों को सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात वाराणसी पहुंचेंगे। 18 घंटे के काशी प्रवास के दौरान पीएम मोदी 23 फरवरी को सीरगोवर्धन और करखियांव में जनसभा को संबोधित करके चुनावी शंखनाद करेंंगे। साथ ही संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा का अनावरण करके उनके दर पर शीश नवाएंगे और संगत में लंगर भी छकेंगे।
विज्ञापन
सीरगोवर्धन में जनसभा को संबोधित करने से पहले वे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में सांसद खेलकूद, फोटोग्राफी, ज्ञान और संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनसे संवाद भी करेंगे। दोपहर बाद पिंडरा के करखियांव में पीएम मोदी अमूल प्लांट सहित पूर्वांचल को 14316.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 10972 करोड़ की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 3344.07 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 22 फरवरी की देर रात सूरत से वाराणसी आएंगे। बरेका के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। 23 फरवरी को पीएम सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर जाएंगे। संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करके संत रविदास की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
बाद में पीएम बनास काशी संकुल का औद्योगिक क्षेत्र करखियांव में उद्घाटन करेंगे। अमूल प्लांट बनास डेयरी से जुड़े किसानों को लाभांश भी वितरित करेंगे। भेल के एडवांस रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट सहित 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 23 परियोजनाओं को लोकर्पण करेंगे।
Trending Videos
करखियांव की जनसभा से पहले लाभार्थियों से भी संवाद
पीएम मोदी दोपहर में करखियांव में भेल के प्रस्तावित प्लांट की जमीन पर जनसभा के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले वे अमूल प्लांट का भ्रमण कर यहां गीर गाय के गोपालकों से उनके अनुभव जानेंगे। भेल की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। मंच पर वे लेखपाल, एएनएम सहित अन्य विभागों में रोजगार पाने वालों को प्रमाणपत्र देंगे। पूर्वांचल के जीआई उत्पादों के ऑथराइज्ड यूजर को टैग और बुजुर्ग दिव्यांगों को उपकरण वितरित करेंगे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे आगवानी
प्रधानमंत्री की काशी में अगवानी के लिए 22 फरवरी की शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बाबतपुर में उनका स्वागत करने के बाद उन्हें बरेका गेस्ट हाउस लाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काशी में ही प्रवास करेंगे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे आगवानी
प्रधानमंत्री की काशी में अगवानी के लिए 22 फरवरी की शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बाबतपुर में उनका स्वागत करने के बाद उन्हें बरेका गेस्ट हाउस लाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काशी में ही प्रवास करेंगे।