फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Olympian Lalit Upadhyay from Varanasi retires from international hockey

Lalit Upadhyay: ओलंपियन ललित ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास, कहा- घरेलू मैच व हॉकी लीग खेलते रहेंगे

Mon, 23 Jun 2025 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 01:03 AM IST
सार

Varanasi News: अर्जुन अवार्डी ललित ने अपने एक्स हैंडल पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी से रिटायरमेंट का एलान किया। हालांकि उन्होंने बताया कि वह पहले ही तरह घरेलू और प्रो हॉकी लीग में खेलते रहेंगे। फिलहाल वे इन दिनों बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Olympian Lalit Upadhyay from Varanasi retires from international hockey
ओलंपियन ललित उपाध्याय - फोटो : स्वयं

विस्तार

टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे ललित उपाध्याय ने रविवार रात अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्सास का एलान पर सबको चौंका दिया। अर्जुन अवार्डी ललित ने अपने एक्स हैंडल पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी से रिटायरमेंट का एलान किया। हालांकि उन्होंने बताया कि वह पहले ही तरह घरेलू और प्रो हॉकी लीग में खेलते रहेंगे। फिलहाल वे इन दिनों बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपने यादगार कॅरिअर के लिए अपने प्रारंभिक कोच परमानंद मिश्र को याद किया। कहा कि उन्होंने शुरुआती दिनों में हॉकी खेलने में मदद की और मुझे यहां तक पहुंचाया। यूपी कॉलेज के मैदान से हॉकी का ककहरा सीखने वाले ललित ने अपने छोटे से कॅरिअर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी टीम के लिए यादगार प्रदर्शन किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से गांव से शुरू हुआ सफर

ललित ने अपने एक्स पर यह भी लिखा है कि उनकी यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू हुई, जहाँ सीमित संसाधन थे, लेकिन सपने असीम थे। एक स्टिंग ऑपरेशन का सामना करने से लेकर ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने तक - एक बार नहीं, बल्कि दो बार - यह चुनौतियों, विकास और अविस्मरणीय गौरव से भरा रास्ता रहा है।

यह भी बताया है कि 26 साल बाद अपने शहर से ओलंपियन बनना कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ अपने साथ रखूँगा। ललित ने अपने अब तक के सफर में कोच परमानंद के साथ ही हरिंदर, समीर, धनराज आदि को मार्गदर्शक बताया है। साथ ही हरमनप्रीत सिंह को भी याद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed