फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Ruckus over momos Stones pelted after fight between two parties stones were also thrown at PAC

मोमोज को लेकर बवाल: दो पक्षों में मारपीट के बाद हुआ पथराव, पीएसी जवानों पर भी फेंके पत्थर; पुलिस का लाठीचार्ज

Mon, 23 Oct 2023 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Oct 2023 11:42 AM IST
सार

वाराणसी के आदमपुर थाना इलाके के विजईपुरा इलाके में मोमोज को लेकर दो युवक भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। हालांकि लोगों ने बीच बचाव कराया। इस दौरान  दोनों पक्ष से करीब 100 लोग जमा हो गए। देखते ही देखते पथराव होने लगा, दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पीएसी के जवानों ने पथराव रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनपर भी पत्थर फेंके। 

विज्ञापन
Varanasi News Ruckus over momos Stones pelted after fight between two parties stones were also thrown at PAC
वाराणसी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के आदमपुर थाना इलाके के विजईपुरा (कोनिया) में शनिवार रात जमीन पर गिरे मोमोज को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, फिर जमकर पथराव हुआ। पीएसी के जवानों पर भी पत्थर फेंके गए। करीब तीस मिनट तक इलाके में अराजकता की स्थिति रही। 
विज्ञापन


आसपास के थानों की पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ा। बवाल में छह लोग घायल हुए हैं। मौके पर अपर पुलिस आयुक्त एस. चनप्पा, डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी आदि फोर्स के साथ पहुंचे। मामले में सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विजईपुरा चौराहे के पास 14 वर्षीय करन अपनी मोमोज की दुकान लगाता है। रात करीब आठ बजे विजईपुरा के खजुरिया निवासी ई-रिक्शा चालक दुकान पर मोमोज लेने गया। इस बीच मोमोज जमीन पर गिर गया। इसे लेकर ई- रिक्शा चालक विवाद करने लगा। यह देख करन के परिजन और अन्य लोग आगे आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव के साथ ही रिक्शा चालक को डांटने लगे। यह देख भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों तरफ से कहासुनी हुई, फिर गालीगलौज और मारपीट होने लगी । देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। विजईपुरा चौराहे पर दो पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। पथराव में करन के अलावा 16 वर्षीय अरविंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों के सिर और पीठ पर चोट आई है। 

करन को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पीएसी जवानों के ऊपर भी पत्थर फेंके गए। पथराव की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद आदमपुर, जैतपुरा, सारनाथ समेत अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था एस. चनप्पा, डीसीपी काशी आरएस गौतम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और स्थिति को संभाला।

छत से बरसे पत्थर, छह से अधिक घायल
विजईपुरा के पास दोनों पक्षों के बीच जब विवाद शुरू हुआ तो अन्य बड़े बुजुर्ग घरों में कैद हो गए। कुछ देर के लिए क्षेत्र में अराजकता का माहौल ऐसा बना कि उपद्रवियों ने घरों की छत पर चढ़कर पथराव किया, जिसमें दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बवाल में केवल दो लोग करन और अरविंद घायल हैं।

 

विवाद दो नाबालिग के बीच शुरू हुआ था। इसके बाद पत्थरबाजी हुई। सीसी कैमरों की फुटेज के जरिये उपद्रव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। - एस. चनप्पा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed