फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ganga ghats of varanasi dirt spread by Ganga committees after ganga arti

Varanasi: सुबह और शाम को स्वच्छता का संदेश, दोपहर में गंगा में बहाते हैं गंदगी; जुर्माना का बोर्ड सिर्फ दिखावा

Thu, 29 Feb 2024 08:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 29 Feb 2024 08:44 AM IST
सार

काशी के घाटों पर शाम- सुबह आरती के जरिये गंगा निर्मलीकरण का संदेश दिया जाता है। वहीं घाट किनारे बनी समितियां दोपहर में पाइप से घाटों को धोने के नाम पर गंदगी गंगा में बहा रही हैं। यही नहीं यहां धड़ल्ले से साबुन, शैंपू आदि का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ganga ghats of varanasi dirt spread by Ganga committees after ganga arti
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। घाट किनारे बनी समितियां यूं तो सुबह-शाम आरती के जरिये गंगा निर्मलीकरण का संदेश देती हैं। वहीं, खुद पाइप से घाटों को धोने के नाम पर गंगा में गंदगी बहा रही हैं। रोजाना दोपहर 12 से 3 के बीच घाटों पर ये नजारा आम है।
विज्ञापन


दशाश्वमेध, शीतला, अस्सी आदि घाटों पर पाइप से घाटों की सफाई कर कूड़ा गंगा में बहा दिया जा रहा है। गंदगी की वजह से स्नान करने वालों को परेशानी हो रही है। वहीं, लोग भी साबुन, शैंपू आदि का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। जुर्माना का बोर्ड और प्रावधान बस दिखावा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


डस्टबिन लगे होने के बावजूद लोग निर्माल्य के नाम पर कचरा फेंककर जा रहे हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है कि सिंधिया, बालाजी, रामघाट, गंगा महल घाट पर गंगा का पानी काला है। दूषित जल में लोग धार्मिक कार्य करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
गंगा घाट की समितियों के साथ बैठक कर बेहतर रणनीति तैयार की जाएगी। कोशिश होगी कि समितियों के सहयोग से गंगा और घाटों को और बेहतर किया जाए। -डॉ. प्रदीप कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed