{"_id":"69122def4388c15fb9094ad7","slug":"varanasi-news-mayor-enraged-over-monkey-bite-complaint-veterinary-officer-ejected-from-meeting-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बंदर काटने की शिकायत पर भड़के मेयर, पशु चिकित्साधिकारी को बैठक से किया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बंदर काटने की शिकायत पर भड़के मेयर, पशु चिकित्साधिकारी को बैठक से किया बाहर
Tue, 11 Nov 2025 05:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:55 AM IST
सार
पार्षद की शिकायत सुनते ही पशु चिकित्साधिकारी से कारण पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर मेयर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
मेयर अशोक कुमार तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेयर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को नगर निगम के विभिन्न विभागों की स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक कर संयुक्त समीक्षा की। इस दौरान काल भैरव वार्ड के पार्षद संजय गुजराती अपने क्षेत्र में बंदर के आतंक की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि 30 से अधिक बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना सुनते ही मेयर ने तत्काल पशु चिकित्साधिकारी संतोष पाल को बैठक से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
बैठक में मेयर ने सभी अधिकारियों को बताया कि आगामी 16 नवंबर से 100 वार्ड, 100 दिन का अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें वह स्वयं अब तक किए गए कार्यों का निरीक्षण व सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
इसमें यह परखा जायेगा कि इन वार्डों में कितने कार्यों का शिलान्यास किया गया, कितने कार्य प्रारंभ हुए, कितने कार्य शुरू नही किए गए हैं तथा कार्यों की पूर्ण करने की तिथि क्या है? साथ ही सड़क, तालाब, प्रकाश आदि की भी समीक्षा की जाएगी। मेयर ने कह कि अब तक जो 20 हजार पौधरोपण हुआ है, उसकी लिस्ट भी सत्यापन के लिए तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि हर हाल में सभी घरों, मोहल्लों और चौराहों तिराहों से कूड़ा सुबह 8 बजे तक उठ जाए। इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप 5 शहरों की सूची में वाराणसी को स्थान दिलाना है। जल कल की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो। अपर नगर आयुक्त सविता यादव, अमित कुमार, संगम लाल, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, जितेंद्र कुमार आनंद, सहायक नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्रा, अनिल यादव, पवन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।