फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi news in one click Death threat Rahul Gandhi misdeed case against former MLA

एक क्लिक में वाराणसी की खबरें: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, पूर्व विधायक पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

Wed, 23 Oct 2024 08:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 08:49 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में छोटी-बड़ी कई खबरें रहीं। पहली खबर सिगरा थाना क्षेत्र का है। यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, चेतगंज थाने में तहरीर देकर एक महिला ने पूर्व विधायक समेत अन्य लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
Varanasi news in one click Death threat Rahul Gandhi misdeed case against former MLA
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक फेसबुक अकाउंट से जान से मारने की धमकी दी गई है। यह आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के उत्तर प्रदेश पूर्व के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने सिगरा थाने में तहरीर दी। कहा कि धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करे। ऋषभ पांडेय ने कहा कि एक फेसबुक यूजर ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का महिमामंडन करते हुए उसकी फोटो के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए धमकी भरी पोस्ट लिखी है। 

विज्ञापन


उसने लिखा है कि जर्मनी में गेस्टापो है। इस्राइल में मोसाद है। यूएसए में सीआईए है। अब भारत में लॉरेंस विश्नाई है। इस सूची में अगला नाम ओवैसी और राहुल गांधी का होना चाहिए। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर उच्चाधिकारियों के निर्देश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जिलाबदर के बाद भी घूम रहा था, गिरफ्तार
जिलाबदर के बावजूद क्षेत्र में घूमने के आरोप में पुलिस ने सिंहपुर रिंग रोड क्षेत्र से विनोद राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसर पतेरवा निवासी विनोद को 24 जुलाई से छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिला पुलिस अफसर पर हाथ मरोड़ने मोबाइल छीनने और धमकाने का आरोप
चेतगंज थाने के पास जैतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने हंगामा किया। महिला का आरोप है कि कमिश्नरेट की एक महिला पुलिस अफसर महिला पुलिस कर्मियों के साथ उसके घर आईं। महिला पुलिस अफसर ने उसका हाथ मरोड़ कर मोबाइल छीन लिया। उसके पिता और भाई को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने के साथ ही अपनी वर्दी की हनक की धमकी दी। पुलिस के समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन पर महिला अपने घर चली गई।

भदोही जिले के पूर्व विधायक विजय मिश्रा सहित अन्य पर जैतपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अक्तूबर 2020 में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। नवंबर 2023 में भदोही की अदालत ने विजय मिश्रा को 15 साल की सजा से दंडित किया था।

वहीं महिला चेतगंज थाने के समीप पहुंची। महिला का कहना था कि जब से वह विजय मिश्रा को सजा कराई है, उसके कई दुश्मन हो गए हैं। गत 19 अक्तूबर की रात जमीन विवाद की रंजिश में पड़ोसियों ने उसके घर में आग लगा दी थी। उन आरोपियों से पुलिस भी मिली हुई है। उधर, इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि हाथापाई, मोबाइल छीनने और धमकाने की बात सही नहीं है। 

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी में दिया गंदा बेडरोल 
लखनऊ-वाराणसी सफर के दौरान वाराणसी इंटरसिटी में यात्रियों को बिना धुले हुए बेडरोल थमा दिए गए। इसकी शिकायत रेल मदद एप और लखनऊ मंडल अधिकारियों से की।  यात्री अंकुर ओबराय के अनुसार वह ट्रेन के बी-1 कोच में 14 नंबर बर्थ पर लखनऊ से वाराणसी तक का सफर कर रहा था। बीच सफर में कोच अटेंडेंट ने गंदे बेडरोल थमा दिए। 

वहीं, कैंट स्टेशन के रिटायरिंग रूम नंबर 104 में कैंसर पीड़ित महिला और उसके बेटे को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाॅशरूम में पानी नहीं था। रिटायरिंग रूम में अटेंडेंट भी नहीं मिले।  उधर, ट्रेन संंख्या 15119 बीएसबीएस-डीडीएन जनता एक्सप्रेस के थर्ड एसी में प्रतिबंधित ब्रांड का बोतलबंद पानी बिक्री की शिकायत यात्री ने की है। यात्री कुमार अभिषेक ने रेल अधिकारियों को एक्स पर ट्वीट करते हुए शिकायत की है। 

पांच घंटे नहीं आएगी बिजली
नगरीय विद्युत वितरण खंड सप्तम के अधिशास अभियंता आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सड़क का निर्माण होगा। इससे 11 केवी मड़ौली, चांदपुर, लोहता, बजरंग नगर फीडर से जुड़े मड़ौली, पीएसी भुल्लनपुर पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से पांडेयपुर से आजमगढ़ रिंग रोड और कचहरी से संदहा मार्ग पर पोल, तार की शिफ्टिंग और पेड़ों की कटिंग कराई जाएगी। 

अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वजह से 33 केवी अंधरापुल से जुड़े भक्तिनगर कालोनी , हैप्पी मॉडल स्कूल कुरहुआ, आवास विकास कॉलोनी, प्रेमचंद नगर, अकथा, पहड़िया, अशोक नगर, सारंग तालाब और 33 केवी दौलतपुर से जुड़े पहड़िया मार्केट और उसके आसपास की इलाकों में सुबह 11.30 से 2.30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

उधर नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता आरके गौतम ने बताया कि 33/11 केवी चौक और टाउनहाल से जुड़े फीडरों पर पावर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की वजह से बुधवार को इससे जुड़े इलाकें में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें चौक उपकेंद्र पर 11 बजे से 2 बजे तक जबकि टाउनहाल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

गुणवत्ता के लिए मानकों की भूमिका महत्वपूर्ण
भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से बनारस के एक होटल में कार्यशाला हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सदर एमएलए सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि गुणवत्ता को बनाए रखने में मानकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मानकों का प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में हर पल करते हैं। भारतीय मानक ब्यूरो के उपनिदेशक सुयश पांडेय ने विश्व को बेहतर बनाने के लिए बेहतर प्रयास के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में एमएसएमई सहायक निदेशक राजेश चौधरी, अध्यक्ष अनुपमा देवी और जैन वैज्ञानिक सी और उपनिदेशक प्रणय अभय ने भी मानकों के अनुपालन व मानकों के प्रति जागरूकता के बारे में जानकारी दी। 

जनसुनवाई में आईं 6 शिकायतें
नगर निगम में संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र की अध्यक्षता में संभव जनसुनवाई हुई। इसमें रोड मरम्मत, मृतक आश्रित नियुक्ति के संबंध में और एरियर भुगतान सहित छह शिकायतें आईं। संयुक्त नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं को सुनकर कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया। संयुक्त नगर आयुक्त ने कहा कि सप्ताह के हर मंगलवार को सुबह 10 से 2 बजे तक जनसुनवाई होती है। इसमें सभी अधिकारी मौजूद रहकर उनका निस्तारण करते हैं। 

चार साल पहले किया धर्म परिवर्तन अब पूजा करने का वीडियो वायरल
धर्म परिवर्तन कराने वाले एक मुस्लिम युवक का बीएचयू के मंदिर में पूजा करते वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि मंगलवार को बीएचयू के एक छात्र ने धर्म परिवर्तन कर पूजा-पाठ कर हिंदू धर्म में शामिल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही बीएचयू में हड़कंप मच गया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम समेत इंटेलीजेंस की टीम भी पहुंची। धर्म बदलने वाले युवक की पहचान की।

वीडीए ने चार अवैध दुकानों को किया सील 
वीडीए की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। चार अवैध दुकानों को सील कर दिया। जोन-3 के जोनल अधिकारी सौरव देव प्रजापति ने बताया कि चेतगंज स्थित हथुआ मार्केट में दिवाकर पांडेय ने चार दुकानों का निर्माण करा रहे थे। किसी भी दुकान का मानचित्र पास नहीं था। इसी तरह भूतल पर कर्नादंडी, दरेखू में हो रहे निर्माण को भी सील कर दिया गया। इसके अलावा शिवपुरवा में प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार चौरसिया, विनोद कुमार चौरसिया और सीमा चौरसिया  मानचित्र के अनुरूप निर्माण नहीं करा रहे थे। इनका काम रुकवा दिया गया है। 

किशोरी को अगवा करने के मामले में केस दर्ज
किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा मामले में भेलूपुर पुलिस ने नामजद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। भेलूपुर थाने क्षेत्र के जीवधिपुर बजरडीहा की रहने वाली मीना देवी के अनुसार 19 अक्तूबर को राजा नाम का लड़का बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अगवा कर लिया।

तस्करी में जब्त बाइक के सिलसिले में आई बिहार पुलिस
बिहार के रोहतास जनपद के बढ़ी थाना की पुलिस ने कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहिरा गांव में विवेक सिंह के घर पहुंची। विवेक सिंह से पूछताछ कर पुलिस टीम वापस चली गई। विवेक सिंह की बाइक वर्ष 2022 में सिगरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। उन्होंने सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बिहार पुलिस के दरोगा संतोष कुमार ने बताया कि बाइक शराब तस्करों के साथ बरामद की गई। 

लूट के दो आरोपी सामान के साथ गिरफ्तार
मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से एफसीआई त्रिमुहानी के पास से अखरी निवासी गौतम कुमार भारद्वाज और संतू गौड़ को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया हि दोनों के पास से लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक और सामान बरामद किए गए।

प्रोफेसर के घर से नकदी और लाखों के गहने चोरी
जनकपुरी कॉलोनी, लक्ष्मणपुर निवासी यूपी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार गुप्त के घर के दरवाजे को तोड़ कर चोर नकदी और 10 लाख रुपये के गहने चुरा ले गए। शिवपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 

दुकान से महिला सोने के कर्णफूल लेकर भागी
मिर्जामुराद बाजार स्थित आभूषण की एक दुकान से एक महिला सोने के कर्णफूल लेकर भाग गई। जब दुकान में आभूषणों का मिलान किया तो कर्णफूल गायब होने की जानकारी हुई। मिर्जामुराद बाजार में देवनारायण सेठ की सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है।

ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग युवक की मौत
सेवापुरी के सिरिहिरा गांव निवासी टार्जन राजभर (27) की मंगलवार की सुबह रघुनाथपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कपसेठी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। टार्जन बोल और सुन नहीं पाता था। 

चोरी का सही खुलासा न होने का आरोप, धरना दिया
चोलापुर के भैठोली गांव स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से चोरी हुए गहने और दानपात्र की नकदी के मामले का सही खुलासा न करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गहने और नकदी नहीं बरामद हो सकी। 

खड़े ट्रक में डीसीएम की टक्कर, चालक की मौत
मिर्जामुराद के खजुरी चौकी के सामने रविवार की रात नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में घायल डीसीएम चालक अमित कुमार (41) की ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह गाजियाबाद के पाल रोड जाटव कॉलोनी अर्थरा मोहन नगर निवासी था। 

मृत नितेश के परिजनों को दिए दो लाख रुपये
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दादूपुर, चांदमारी में मृत नितेश मौर्य की मां ममता देवी को लखनऊ में दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। पिछले दिनों मृतक नितेश मौर्य के घर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गया था। 

पति से विवाद के बाद वरुणा नदी में कूदी थी महिला
रामेश्वर में वरुणा नदी में बीती देर शाम मिले महिला के शव की शिनाख्त मंगलवार की सुबह हुई। महिला बड़ागांव थाने के नंदापुर हथिवार गांव के सुनील पाल की पत्नी उषा पाल (27) थी। पुलिस के अनुसार महिला और उसके पति सुनील पाल के बीच विवाद हुआ था। 

बीएचयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर मंत्री को दिया ज्ञापन
बीएचयू में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर राज्यमंत्री दयाशंकर दयालु को छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ल ने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की नर्सरी है।

लंबित संपत्तियों की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें
वाराणसी विकास प्राधिकरण कार्यालय में सचिव वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्राधिकरण के संपत्तियों के विक्रय की स्थिति, आवंटन बहाली आदि की समीक्षा की गई। सचिव ने कहा कि संपत्ति की विवरण तैयार कर एक सप्ताह में लंबित संपत्तियों की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें

बिछड़े युवक से 16 साल बाद अस्पताल में मिले परिजन
परिवार से 16 साल पहले बिछड़े युवक को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में देख परिजन खुश हो गए। सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर ने उन्हें बेटे से मिलवाया। अमन ने बताया कि प्रयागराज मेजा निवासी भोला अस्पताल के लावारिस वार्ड में एक माह से भर्ती था। मुझे वह 10 दिन पहले मिला। सोशल मीडिया पर मैसेज डाला तो लोगों ने संपर्क किया।

न्यायिक कार्य से विरत रहे जनपद अदालत के अधिवक्ता
जनपद अदालत के अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृव में न्यायिक कार्य से विरत रहे। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। इसके चलते अदालतों में लंबित अधिकांश मामलों में सुनवाई की अगली तारीख नियत कर दी गई। यह हड़ताल मेरठ में अधिवक्ता संगठनों की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद की गई।

उधर, यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष ने बार एसोसिएशनों को पत्र भेजकर हड़ताल नहीं करने को कहा था। इसे लेकर बनारस से यूपी बार काउंसिल के सदस्य विनोद कुमार पांडेय और अरुण कुमार त्रिपाठी ने सोशल मीडिया  पर विरोध जताया है।  उधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी बीते दिनों पारित आदेश में अधिवक्ताओं की हड़ताल पर रोक लगाई थी।

भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मचारी
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से बिना कारण संविदा कर्मचारियों की छंटनी, कार्यस्थल से हटाए जाने के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को भूख हड़ताल की। प्रबंध निदेशक से बातचीत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की। विद्युत मजदूर संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष इंद्रेश कुमार राय, पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय, प्रदेश महामंत्री राहुल कुमार, पूर्वांचल उपाध्यक्ष संदीप कुमार, संजय सिंह मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से 20 किमी की परिधि के भवनों की कम हो ऊंचाई 
वाराणसी विकास प्राधिकरण में वाराणसी एयरपोर्ट के विमान संदर्भ बिंदु से 20 किमी की परिधि के अवरोधों को हटाने या ऊंचाई कम कराने बैठक हुई। भारतीय विमान पत्तन, प्राधिकरण से प्राप्त अवरोधों की सूची के क्रम में अब तक वाराणसी विकास प्राधिकरण ने 15 भवनों, 4 मोबाइल टावरों पर मानक से अधिक ऊंचे निर्माणों को हटाने के नोटिस की कार्यवाही की। 

राजस्व वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई की गई 
राजस्व विभाग की टीम ने लहरतारा निवासी बकायेदार कन्हैया लाल सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई की। कन्हैया लाल पर 651461 रुपये की धनराशि और उसके ब्याज का बकाया है। एसडीएम सदर ने 19 अक्तूबर को वसूली का आदेश दिया था। 

बिहार के तीन भाइयों ने शहावाबाद में खड़ी की थी स्कॉर्पियो 
रोहनिया के शहावाबाद में दरेखू मोड़ पर हाईवे की सर्विस रोड पर लावारिस खड़ी मिली स्कॉर्पियो बिहार के तीन भाइयों की है। बिहार पुलिस मंगलवार को रोहनिया थाने पहुंची तो यह खुलासा हुआ। तीनों भाइयों पर बिहार में लगभग 35 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। बिहार पुलिस अब यह पता कर रही है कि तीनों भाई शहावाबाद से कहां गए हैं। 

बिहार के नेवादा जिले से आई पुलिस ने रोहनिया थाने में खड़ी स्कॉर्पियो की जांच की। बताया कि नवादा जिला के सिरदला थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की मेहरुनिशा ने मुकदमा दर्ज कराया है। मेहरुनिशा के अनुसार उसका पति मोहम्मद नसीम अंसार अपने भाई मोहम्मद सईद व मोहम्मद हफीजुर्रहमान के साथ 18 अक्तूबर को पटना के लिए घर से निकला था। तीनों भाई लापता हैं। उधर, इस संबंध में एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि बिहार पुलिस स्काॅर्पियो से संबंधित तीन भाइयों की तलाश के सिलसिले में आई थी। 

यूनियन बैंक में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से सेंट्रल जेल रोड स्थित कार्यालय परिसर में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। 

अध्यक्षता वाराणसी अंचल प्रमुख धीरेंद्र जैन ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व्योमेश शुक्ल, क्षेत्र प्रमुख वाराणसी बरुण कुमार, उप अंचल प्रमुख, शुभ्रजीत गुहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सितंबर 2024 में आयोजित हिंदी पखवाड़ा की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख ने वाराणसी क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत शाखाओं और कर्मियों को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए ‘आंतरिक राजभाषा शील्ड’ पुरस्कार प्रदान किया।

बैंक ऑफ बड़ौदा में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के सभागार में नराकास बैंक वाराणसी का वार्षिक राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। अध्यक्षता नराकास बैंक वाराणसी अध्यक्ष व बीओबी क्षेत्रीय प्रमुख गंगा सिंह ने की। इस अवसर पर शहर के सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के स्टाफ और सदस्यों को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. वशिष्ठ द्विवेदी को जयशंकर प्रसाद भाषा सेतु सम्मान से नवाजा गया। संचालन नराकास बैंक वाराणसी के सदस्य सचिव एवं बीओबी के प्रबंधक राजभाषा प्रभात भारती ने किया।

यातायात निरीक्षक व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में तलब
रामनगर निवासी अधिवक्ता विजय कुमार सिंह की बाइक का चालान करने वाले पुलिसकर्मी का नाम स्पष्ट नहीं होने पर यातायात निरीक्षक को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार की कोर्ट ने स्पष्टीकरण के साथ 21 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। अधिवक्ता विजय सिंह की बाइक का चालान 10 दिसंबर 2017 को चौकाघाट क्षेत्र में किया गया था। नोटिस मिलने पर उन्होंने उसे कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने जब संज्ञान लिया तब चालान करने वाले पुलिस कर्मी का नाम हीं स्पष्ट नहीं मिला। 

शर्तों का उल्लंघन करने पर सशर्त जमानत खारिज : सत्र न्यायालय द्वारा जंसा थाने के एक मामले में दी गई सशर्त जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर आरोपी अजय चंद सेठ की जमानत निरस्त कर दी गई। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. धर्मेंद्र कुमार की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख दो दिसंबर नियत की है। 

मामले की सुनवाई कर रही कोर्ट में वादिनी वंदना सेठ के अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने आवेदन पत्र दिया। कहा कि आरोपी ने सत्र अदालत द्वारा 22 जुलाई 2014 को दी गई जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया गया जा रहा है। आरोपी को इस मामले के विचारण में सहयोग, गवाहों को प्रताड़ित न करने और प्रत्येक तिथि पर हाजिर होने को कहा गया था। इसके बावजूद आरोपी की तरफ से वादिनी को धमकी दी जा रही है। किसी भी तारीख पर आरोपी हाजिर नहीं हो रहा है। इसके चलते मुकदमे की सुनवाई लगातार प्रभावित हो रही है। इन परिस्थितियों में कोर्ट ने जमानत रद्द करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है।

आज रेल रोड ब्रिज की साइट देखेंगे रेलवे बोर्ड इंफ्रा
काशी में रेलवे विकास कार्यों का हाल जानने के लिए बुधवार को रेलवे बोर्ड (इंफ्रा) के सदस्य नवीन गुलाटी कैंट स्टेशन पहुंचेंगे। काशी स्टेशन के विस्तारीकरण और राजघाट पर गंगा पर प्रस्तावित रेल रोड ब्रिज की साइट भी देखेंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्यों संबंध में डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 

ज्ञानवापी से संबंधित अर्जी की सुनवाई टली
ज्ञानवापी से संबंधित एक अर्जी की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन / फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में टल गई। इस मामले में अब 28 अक्तूबर को सुनवाई होगी। यह अर्जी बजरडीहा के विवेक सोनी व चितईपुर के जयध्वज श्रीवास्तव ने 25 मई 2022 को दी थी। मांग की गई है कि अदालत स्थायी निषेधाज्ञा जारी कर ज्ञानवापी स्थित आदि विश्वेश्वर के ज्योतिर्लिंग का दर्शन-पूजन करने दे। इसमें व्यवधान पैदा करने वाले मुस्लिम पक्ष को रोका जाए। 

पक्षकार बनाने की अर्जी पर 24 को होगी सुनवाई
विशेष न्यायाधीश (आवश्यक वस्तु अधिनियम) की कोर्ट में लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वर्ष 1991 के मामले के वादी हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनके बेटों को पक्षकार बनाने से संबंधित निगरानी अर्जी पर सुनवाई अब 24 अक्तूबर को होगी। हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनके वारिस के रूप में इस मुकदमें में पक्षकार बनाने के लिए उनके दोनों बेटे प्रणय पांडेय और करण शंकर पांडेय की ओर से कोर्ट में अर्जी दी गई है। दोनों ने पिता की जगह खुद को पक्षकार बनाने की मांग की है। 

डेढ़ घंटे प्रभावित रहा ट्रेनों का परिचालन
शिवपुर में बीती शाम ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) तार टूटने से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। इसके चलते ताप्ती गंगा एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं, वाराणसी-जौनपुर-सुल्तानपुर आरक्षित स्पेशल ट्रेन को आउटर में रोकना पड़ा।  डेढ़ घंटे बाद 4.15 बजे इस फाॅल्ट को ठीक किया जा सका। वहीं, काशी स्टेशन पर ओएचई ट्रिपिंग की समस्या से वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस व कामायनी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें पांच मिनट तक प्रभावित रहीं। 

दाना तूफान का दिखेगा असर, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी के आसार
बंगाल की खाड़ी से उठने वाले समुद्री तूफान दाना का असर वाराणसी में भी को मिल सकता है। इस वजह से तेज हवाओं के चलने के साथ ही बारिश की भी संभावना बनी है। हालांकि बुधवार को सुबह से ही हवा में नमी बढ़ने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान दाना का असर यहां 24-25 अक्तूबर को देखने को मिल सकता है। इस वजह से तेज हवाओं के चलने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। चक्रवाती तूफान के बाद अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव की वजह से ठंड के भी बढ़ने की संभावना है।

इधर, बुधवार को सुबह से जिस तरह से नम हवाएं चलीं, उसकी वजह से धूप का असर भी कम रहा। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

आईआईटी में काशी यात्रा की थीम लॉन्चिंग आज 
आईआईटी बीएचयू की काशी यात्रा की आज थीम लॉन्चिंग शाम 6 बजे एडीवी ग्राउंड पर होगी। लॉन्चिंग को बॉलीवुड निट्ज का नाम दिया गया है। 19 जनवरी को काशी यात्रा का शुभारंभ होगा। निट्ज का स्केच मंगलवार को इंस्टाग्राम पर जारी कर दिया गया है। अमिताभ बच्चन, आमिर खान को भारतीय परिधान में दिखाया गया है। 

डीएवी पीजी कॉलेज में नशे की दुर्दशा पर मंचन
डीएवी पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान के छात्रों ने नशे की लत और उससे होने वाली दुर्दशा का मंचन किया। जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कुसुम आनंद को पहला, शिखा मिश्रा को दूसरा और अवनि नागर को तीसरा स्थान दिया गया। बीएचयू के डॉ. लक्ष्मण यादव ने रिलेक्सेशन तकनीक से स्ट्रेस मैनेजमेंट को लेकर बातें कीं। उन्होंने स्ट्रेस से बचने के लिए कई तरीके भी छात्रों से शेयर किए। 

बसंत कन्या कॉलेज की प्रोफेसर को रेशम रत्न सम्मान
लखनऊ में सिल्क एक्सपो 2024 में बसंत कन्या महाविद्यालय की प्रोफेसर संगीता देवड़िया को सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान के द्वितीय से नवाजा गया। कार्यक्रम यूपी के रेशम निदेशालय की ओर से किया गया था। 

परख एप से होगी 20-21 नवंबर की नैट परीक्षा
बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) अब परख एप से होगा। परीक्षा 20 और 21 नवंबर को होगी। 20 को कक्षा एक से तीन और 21 को चार से आठ तक के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी, डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि ओएमआर शीट परीक्षा के बाद दो माह तक सुरक्षित रखनी होगी। औचक निरीक्षण में जांच होगी। 

पोर्टल पर लॉग इन न करने पर रद्द होगी मान्यता 
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में समर्थ पोर्टल पर छात्रों की लॉग इन न करवाने वाले प्राचार्यों का वेतन रोका जाएगा। साथ ही कॉलेज की मान्यता भी खत्म की जाएगी। महाविद्यालयों में शास्त्री, आचार्य के सभी छात्रों के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है।

विद्यापीठ के 13 कोर्स की काउंसिलिंग टली, कल होगी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने आज से 13 कोर्स में होने वाली काउंसिलिंग टाल दी है। अब 24 अक्तूबर को दूसरे राउंड की काउंसिलिंग होगी। एमएससी (भूगोल, होम साइंस), एमए, एमकॉम, एमएड, एम-म्यूज, एमएसडब्ल्यू, एमएससी-बॉटनी, एमएससी-गणित और पीजी डिप्लोमा इन साइकोथरेपी कोर्स शामिल हैं। सभी की काउंसिलिंग इन्हीं के विभागों में होगी। इन कोर्स के एंट्रेंस में चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

कुलसचिव प्रो. सुनीता पांडेय ने कहा कि काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को दो दिन में फीस जमा करनी होगी। मोबाइल पर मेसेज भेजा जाएगा। फीस जमा नहीं की तो दोबारा एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा। एमपीएड कोर्स की पहली काउंसिलिंग 25 अक्तूबर से शुरू होगी। 

25 राजकीय स्कूलों को बी, पांच को ग्रेड ए मिला
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 31 राजकीय विद्यालयों की ग्रेडिंग जारी कर दी है। पांच विद्यालयों को ए ग्रेड जबकि 25 को बी और एक विद्यालयों को सी ग्रेड मिला है। प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, राजकीय हाईस्कूल जंसा, करधना, भोहर और राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी ए ग्रेड पर रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि ग्रेडिंग के लिए विद्यालयों को मानक के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सूचनाएं दर्ज करनी होती है। छात्रों की उपस्थिति, कोर्स की स्थिति, रिजल्ट, बुनियादी सुविधा, साफ-सफाई समेत कई बिंदुओं की  सूचना रहती है। जिस भी स्कूल को सही ग्रेड नहीं मिला है उनकी समीक्षा की जाएगी। ताकि सुधार हो सके। 

सीआईएमपी के दीक्षांत समारोह में 162 छात्रों को डिप्लोमा
चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पटना, बिहार (सीआईएमपी) के ऑडिटोरियम में 13वां दीक्षांत समारोह हुआ। 162 विद्यार्थियों को डिप्लोमा की डिग्री दी गई। 2021-2023 के पीजीडीएम बैच से 64, 2022-2024 बैच से 97 और फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट  के पहले बैच से एक विद्यार्थी शामिल थे। आनंद शंकर व पीयूष हर्ष को ऑल-राउंडर का सर्टिफिकेट मिला, जबकि अमृता आनंद व पूर्णिमा कुमारी को बैच टॉपर घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक संजय किर्लोस्कर, संस्थान के निदेशक प्रो. राणा सिंह ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के प्रो. जीके मूर्ति कोठापल्ली, प्रो. रंजीत तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार, सीनियर प्रशासनिक अधिकारी विवेक कश्यप, नाबार्ड के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार, आईओसीएल के पूर्व कार्यकारी निदेशक विभाष कुमार उपस्थित रहे।

Varanasi news in one click Death threat Rahul Gandhi misdeed case against former MLA
रुद्राभिषेक करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

वायनाड सीट के उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रुद्राभिषेक
वाराणसी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन और रुद्राभिषेक किया। वायनाड सीट पर उपचुनाव के लिए प्रियंका प्रत्याशी हैं। काशी के महामृत्युंजय मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ यह आयोजन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रियंका गांधी गरीबों और असहाय लोगों की नेता हैं, वे वायनाड से जरूर जीतेंगी।

शहर में 20, ग्रामीण इलाके में 10 पॉइंट चिह्नित कर होगी चेकिंग
कमिश्नरेट के वरुणा जोन के शहरी सीमा के प्रत्येक थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के लिए 20 पॉइंट चिह्नित किए जाएंगे। इसी तरह से ग्रामीण इलाके प्रत्येक थाना क्षेत्र में 10 पॉइंट चिह्नित किए जाएंगे। चिह्नित पॉइंट पर रोजाना रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक पुलिस वाहन चेकिंग करेगी।  

एडीसीपी वरुणा सरवणन टी ने बताया कि जोन के नौ थानों की पुलिस को कहा गया है कि शाम के समय रूटीन में रोजाना वाहनों की चेकिंग करें। फोकस उन पर करें जो रांग साइड में या दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठा कर चलते हैं। प्रेशर हॉर्न और काली फिल्म लगाने वालों पर विशेष नजर रहे। सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई हो।
 
पुलिस जैसे बत्ती लगाए हुए वाहन सहित 29 सीज : एडीसीपी सरवणन टी के निर्देश पर मंगलवार की शाम वरुणा जोन के सभी थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई। इससे पहले सोमवार की आधी रात कचहरी चौराहे के पास एक फॉर्च्यूनर में पुलिस अफसरों के वाहनों से मिलती-जुलती बत्ती लगी हुई थी। एडीसीपी वरुणा जोन ने फॉर्च्यूनर को सीज करा कर कैंट थाने भिजवा दिया। वहीं, मंगलवार को पुलिस की चेकिंग के दौरान 28 वाहन सीज किए गए। साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 185 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 4,14,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed