{"_id":"668898841eb142ec44075ed9","slug":"varanasi-news-drains-will-continue-to-be-cleaned-until-it-rains-varanasi-news-c-20-vns1056-654943-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बारिश के बीच नालों की होती रहेगी सफाई, 15 जुलाई तक बढ़ी मियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बारिश के बीच नालों की होती रहेगी सफाई, 15 जुलाई तक बढ़ी मियाद
Sat, 06 Jul 2024 10:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:36 AM IST
सार
वाराणसी में पहली ही बारिश में कई इलाकों में जलभराव हो गया। इधर, नाला सफाई अभियान की मियाद 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दिया गया है। ऐसे में अब बारिश के बीच ही नाला सफाई का काम भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव के बीच वाहनों को कुछ इस तरह निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार बारिश होने तक नाला सफाई अभियान चलता रहेगा। क्योंकि, अब नाला सफाई की मियाद 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। जबकि ये काम 15 जून तक कर दिया जाना चाहिए। इस बार नाला सफाई का काम देरी से शुरू हुआ है। ऐसी स्थिति में पहली बारिश में ही कई इलाके डूब गए।
जल निकासी का इंतजाम ठीक न होने से कई मोहल्लों के साथ शहर के मुख्य चौराहे जलमग्न हो रहे हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते इस बार नाला सफाई का टेंडर नहीं हो सका था। चुनाव खत्म होने के बाद दो करोड़ रुपये का टेंडर किया गया।
नाले की सफाई काम तो शुरू हुआ लेकिन सुस्त गति से। पहले नाला सफाई का काम 30 जून तक पूरा किया जाना था लेकिन इस समय तक 102 बड़े नालों और 222 छोटे नालियों की सफाई की गई। जबकि शहर में 437 नाले और नालियां हैं।
विज्ञापन
अभी 113 नालों की सफाई का काम बचा है। इसलिए सफाई की मियाद 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य के मुताबिक 15 जुलाई तक नाला सफाई का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।