वाराणसी: छठ पर रेलवे स्टेशन में होल्डिंग एरिया तैयार, भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग से होगा नियंत्रण
छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड तैनात की गई है।
विस्तार
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: छठ पूजा के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेनें, चिकित्सा सुविधाएं और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है। उत्तर रेलवे, कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक अर्पित गुप्ता ने कहा, "हमने वाराणसी जंक्शन उत्तर रेलवे में एक बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया है। जो यात्री समय से पहले आ जाते हैं या ट्रेन यदि विलंभ से आती है तो वे वहां प्रतीक्षा कर सकते हैं। हमारे यहां बैरिकेडिंग मौजूद है। यदि यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो बैरिकेडिंग का इस्तेमाल करके भीड़ नियंत्रित की जाएगी। जिला प्रशासन की मदद से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस हमारे यहां तैनात है। आपातकाल स्थिति में यात्रियों को मेडिकल सुविधा मिलेगी..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2026
भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग से होगा नियंत्रण
उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि वाराणसी जंक्शन पर यात्रियों के लिए बड़ा होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जो यात्री ट्रेन के समय से पहले स्टेशन पहुंच जाते हैं या जिनकी ट्रेन विलंब से आती है, वे यहां इंतजार कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बैरिकेडिंग के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि स्टेशन परिसर में अव्यवस्था न हो।
आपात स्थिति में मिलेगी चिकित्सा सुविधा
स्टेशन निदेशक के मुताबिक, जिला प्रशासन के सहयोग से स्टेशन पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात की गई है। किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
छठ पूजा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है, ताकि घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सके।