फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Girl students stuck in the lift of Varanasi Cantt station for half an hour rescued

Varanasi: कैंट स्टेशन पर लिफ्ट में आधा घंटा फंसी रहीं छह छात्राएं, इस तरह से किया गया रेस्क्यू

Thu, 03 Nov 2022 07:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 03 Nov 2022 07:30 PM IST
सार

गांधीधाम एक्सप्रेस से वाराणसी कैंट पहुंची छात्राएं अचानक से लिफ्ट में फंस गईं। जानकारी मिलते ही जीआरपी कैंट प्रभारी स्टेशन निदेशक को जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Varanasi Girl students stuck in the lift of Varanasi Cantt station for half an hour rescued
इसी लिफ्ट में फंसी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जब छह छात्राएं प्लेटफार्म नंबर पांच पर बनी लिफ्ट में फंस गईं। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी ने लिफ्ट ऑपरेटर की मदद से छात्राओं को बाहर निकाला। छात्राओं के मुताबिक पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से गांधीधाम एक्सप्रेस में सवार होकर वाराणसी किताब खरीदने आ रही थीं। 

विज्ञापन


कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर पहुंची। ट्रेन से उतरकर छह छात्राएं बाहर निकलने के लिए लिफ्ट में सवार हुईं। 10 मिनट तक जब लिफ्ट ऊपर नहीं पहुंची और गेट नहीं खुला तो छात्राएं घबराने लगीं। इसके बाद छात्राओं ने लिफ्ट में लिखे गए आपातकालीन नंबर पर फोन कर मदद मांगी।

विज्ञापन

...ऐसे लगा जैसे जान निकल जाएगी

जब इसकी सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंची तो हड़कंप मच गया और प्लेटफॉर्म पर लगे अनाउंसमेंट सिस्टम सूचना प्रसारित की जाने लगी। उधर इसकी सूचना कंट्रोल रूम से जीआरपी को भी दी गई। इसके बाद हरकत में आए जीआरपी प्रभारी हेमंत सिंह जवानों के साथ तुरंत लिफ्ट के पास पहुंच गए और इसकी सूचना स्टेशन निदेशक को दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे लिफ्ट ऑपरेटरों ने आधे घंटे तक मशक्कत के बाद बीच में फंसे लिफ्ट को ऊपर पहुंचाया और गेट को खोला। इसके बाद छात्राओं ने राहत की सांस ली। छात्राओं का कहना था, जब अचानक लिफ्ट फंस गई तो लगा की जान निकल जाएगी और उनकी हालत खराब होने लगी। 

इस कारण से लिफ्ट हुई जाम

वहीं लिफ्ट ऑपरेटरों ने बताया कि लिफ्ट में कोई खराबी नहीं आई थी, केवल बटन को कई बार गलत तरीके से दबाने की वजह से लिफ्ट जाम हो गई थी। इसमें हादसे जैसी कोई बात नहीं है। सूचना मिलते ही लिफ्ट को खोल दिया गया और छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं कैंट स्टेशन निदेशक ने बताया कि लिफ्ट को गलत तरीके से आपरेट करने की वजह से कुछ देर के लिए लिफ्ट बीच में फंस गई थी। 

लिफ्ट में महिला का पैर फंसा, हुई घायल

दोपहर एक बजे के आसपास प्लेटफार्म नंबर पांच पर लिफ्ट के गेट में फंसकर महिला घायल हो गई। वीडियो फुटेज के अनुसार महिला जब लिफ्ट से निकल रही थी तो अचानक गेट बंद होने लगा और उसका पैर फंस गया। इसकी वजह से उसके पैर से खून आने लगा और वह चिल्लाने लगी। बाद में वहां पर मौजूद अन्य यात्रियों ने महिला को स्टेशन से बाहर इलाज के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed