फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Four women arrested on charges of prostitution, operation was being done by forming WhatsApp group

Varanasi: देह व्यापार के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार, व्हाट्सएप्प ग्रुप से चल रहा था गंदा खेल

Tue, 30 May 2023 12:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 May 2023 12:03 PM IST
सार

वाराणसी में देह व्यापार करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को कमरे में रखे कूड़ेदान में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में एक महिला ने बताया की उसके मोबाइल में चैट ग्रुप बने हुए हैंl जिसके माध्यम से फोटो  भेज कर लड़कियों को पसंद कराया जाता है। पसंद के आधार पर पैसा भी बता दिया जाता है।

विज्ञापन
Varanasi: Four women arrested on charges of prostitution, operation was being done by forming WhatsApp group
पुलिस वैन पर 112 नंबर अंकित कर दिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर महमूरगंज इलाके में रहने वाले रामकुमार सिंह के मकान में छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त 4 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से देह व्यापार में मिले पैसे और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। गिरफ्तार महिलाएं वाराणसी के भदैनी मुहल्ले, पीलीभीत, बिजनौर और लखनऊ की रहने वाली हैं।

विज्ञापन

पुलिस चारों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गईl पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कमरे से आपत्तिजनक अवस्था में एक महिला को पकड़ा।  जबकि तीन अन्य महिलाएं अलग-अलग कमरों से मिलीं। मौके से चार युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मौके से भागे हुए आरोपी योगेश, सागर, विकास और लालू उर्फ मनोज जायसवाल की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह भी पढे़ं- Jaunpur: सपा विधायक रमाकांत यादव को चार महीने की सजा, सात हजार रुपए का जुर्माना भी लगा
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में रखे कूड़ेदान में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में एक महिला ने बताया की उसके मोबाइल में चैट ग्रुप बने हुए हैंl जिसके माध्यम से फोटो  भेज कर लड़कियों को पसंद कराया जाता है। पसंद के आधार पर पैसा भी बता दिया जाता है।

 मकान मालिक को पुलिस ने छोड़ा

तुलसीपुर स्थित घर से पकड़े गए सेक्स रैकेट में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पकड़े गए लोगों का आरोप है कि मकान मालिक की जानकारी में यह सब चलता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed