फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Encounter Both the miscreants cremated at Harishchandra Ghat, lit under police supervision

वाराणसी एनकाउंटर: दोनों बदमाशों का हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि, पुलिस की देखरेख में दी गई मुखाग्नि

Wed, 23 Nov 2022 07:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 23 Nov 2022 07:57 AM IST
सार

वाराणसी में एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों का शव का हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि के लिए पहुंचा। एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थाने की पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार हुआ। 

विज्ञापन
Varanasi Encounter Both the miscreants cremated at Harishchandra Ghat, lit under police supervision
एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों के शव का हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों का शव हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि के लिए पहुंचा। एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थाने की पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार हुआ। मुख्यअग्नि हरिश्चंद्र घाट पर पुलिस की देख रेख में डोमराजा परिवार के बहादुर चौधरी ने दी। 
विज्ञापन

 

Varanasi Encounter Both the miscreants cremated at Harishchandra Ghat, lit under police supervision
एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थाने की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वाराणसी मुठभेड़ में ढेर दोनों बदमाशों का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। पिछले एक दशक से बिहार के समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में इनकी दहशत थी। चारों भाई रजनीश, मनीष और लल्लन, राजेश का आतंक पूरे बिहार में था। पुलिसकर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर असलहा लूट के साथ ही गिरोह के संग बैंक डकैती और अन्य जघन्य वारदात को अंजाम देना ही इनका काम था।
मुठभेड़ में मारे गए मनीष और रजनीश के पिता शिव शंकर ने कई बयान दिए हैं। उन्होंने कहा- "दोनों सक्रिय अपराधी थे, कभी घर नहीं आते थे, हमारा उनसे कोई लेना देना नहीं है और नाही हम उनका शव लेने वाराणसी जायेंगे"। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed